कल होगा हरियणा कैबिनेट का विस्तार, जानिए कौन से नामों पर चल रही चर्चा

By  Vinod Kumar December 27th 2021 05:38 PM

चंडीगढ़: हरियाणा में मंगवार को कैबिनेट विस्तार (Haryana Cabinet Expansion) होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शाम 4 बजे तक राज्य मंत्रिमंडल के नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो सकता है। यह जानकारी सीएमओ की तरफ से एक ट्विट के जरिए दी गई है। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि कौन-कौन से नेता मंत्री बनाए जाएंगे। बीजेपी से डॉ. कमल गुप्ता व जजपा से देवेंद्र बबली को मंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

पलवल के विधायक दीपक मंगला का नाम भी चर्चाओं में चल रहा है। राज्य कैबिनेट में फिलहाल दो पद खाली है। बता दें कि कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम मोहर लाल खट्टर ने कई मंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात भी की थी। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही अन्य मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल होगा। भाजपा के कोटे के मंत्रियों के विभागों में बड़े फेरबदल की तैयारी है। जजपा कोटे से बनने वाले मंत्री को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विभागों में से ही एक-दो विभाग दिए जाएंगे।

Haryana Cabinet फाइल

मंत्रिमंडल विस्तार का खाका खींचने में भाजपा नेतृत्व लंबे समय से लगा हुआ था। सीएम मनोहर लाल के अलावा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की भी पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनेक बार बैठकें हुईं। जिस पर मुहर क्रिसमस से पहले लगी थी।

Haryana Cabinet 1 फाइल फोटो

बता दें कि हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन की सरकार चल रही है। मनोहर लाल खट्टर राज्य के मुख्यमंत्री हैं, तो वहीं दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री हैं। राज्य में गठबंधन की सरकार को करीब दो साल हो चुके हैं। अब तक दो पद खाली पड़े हुए हैं। कैबिनेट विस्तार के बाद ये खाली पद भरे जाएंगे।

Haryana Cabinet 3 फाइल फोटो

Related Post