हरियाणा आज बनेगा सियासी अखाड़ा, एक दिन में तीन बड़े दिग्गजों की रैलियां

By  Vinod Kumar May 29th 2022 10:41 AM -- Updated: May 29th 2022 11:01 AM

हरियाणा में आज एक साथ तीन बड़ी रैलियां होंगी। भले ही प्रदेश में ना विधानसभा और ना ही लोकसभा चुनाव, लेकिन हरियाणा की पूरी फिजा राजनीतिक के रंग में रगी है। आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल सिरसा, अरविंद केजरीवाल कुरुक्षेत्र में और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में फतेहाबाद में अपनी ताकत दिखाएंगे।

ये रैलियां एक तरह से जनता का मूड़ भांपने और विरोधियों को अपनी ताकत दिखाने के लिए की जा रही हैं। बीजेपी का गढ़ माने जाने वाले जीटी रोड बेल्ट पर धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सेंधमारी करते हुए नजर आएंगे। रैली में केजरीवाल लोगों को संबोधित करेंगे। रैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं। और यहां पर 75000 कुर्सियां लगाई गई हैं, लाखों लोगों के आने का दावा किया गया है। रैली का मुख्य थीम अब बदलेगा हरियाणा रखा गया है।

BJP rally, congress rally, BJP sirsa rally, AAP rally, haryana

वहीं, बीजेपी भी सिरसा के ओढ़ां में प्रगति रैली का आयोजन कर रही है। रैली में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल, कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता शिरकत करेंगे।

सीएम मनोहर लाल इस रैली के जरिए करोड़ों रुपये की घोषणाएं भी करेंगे। रैली में आम जनता के लिए इस बार कुर्सियां लगाई गई है। रैली को लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए है। इस रैली में 60 हजार से ज्यादा भीड़ जुटाने का दावा किया जा रहा है।

BJP rally, congress rally, BJP sirsa rally, AAP rally, haryana

कांग्रेस भी हरियाणा में सत्ता में वापसी की राह बनाने में जुटी है। कांग्रेस आप और बीजेपी का मुकाबला करने के लिए फतेहाबाद में रैली करेगी। रैली का नाम विपक्ष आपके समक्ष रखा गया है। पार्टी में चल रही आंतरिक कलह के बावजूद, कांग्रेस नेता आप से मिलने वाली चुनौतियों को कम करके आंक रहे हैं। अब देखना है कि आज का दिन हरियाणा की राजनीति में कितना गेम चेंजर साबित होगा।

Related Post