कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दो बार विधायक रहे नरेश शर्मा भाजपा में शामिल

By  Arvind Kumar October 7th 2019 05:25 PM

बेरी। (प्रदीप धनखड़) बादली में आज (सोमवार) कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बादली विधानसभा से लगातार दो बार विधायक रहे नरेश शर्मा ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में नरेश शर्मा और कांग्रेस के 15 पदाधिकारियों को भाजपा में शामिल किया। नरेश शर्मा बादली विधानसभा से 2005 में निर्दलीय विधायक के तौर पर जीते थे। वहीं 2009 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे । विधानसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की टिकट नहीं मिलने से नाराजगी के कारण उन्होंने बीजेपी का दामन थामा है। नरेश शर्मा के बीजेपी में आने से बादली हल्के में एक तरफ जहां कांग्रेस को भारी नुकसान तो वहीं बीजेपी को अच्छा खासा फायदा होने वाला है। Joins BJP 3 वहीं इंडियन नेशनल लोकदल के पूर्व जिला अध्यक्ष कर्मवीर राठी ने भी इनेलो का दामन छोड़कर भाजपा का पटका पहन लिया है। कांग्रेस और इनेलो को लगे इस झटके के बाद भारतीय जनता पार्टी को काफी मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने बिना भेदभाव पूरे प्रदेश का विकास किया है। लोगों से भाजपा के लिए वोट की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा सरकार की कार्यों का मूल्यांकन करके ही लोगों को सही वोट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की स्पीड तभी मिलेगी जब विधायक हमारा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का मकसद कमीशन नहीं बल्कि विकास का मिशन है। [caption id="attachment_347497" align="aligncenter" width="700"]Manohar Lal 1 कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दो बार विधायक रहे नरेश शर्मा भाजपा में शामिल[/caption] मुख्यमंत्री ने मंच से अशोक तंवर के बहाने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर ने खुलेआम 5-5 करोड़ रुपए में टिकट बेचने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि इन बातों में तो जरूर सच्चाई है। तभी तो यह बातें सामने आ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और नेता अपना घर भरने में लगे रहे। जिसके चलते आज कांग्रेस की यह हालत हुई है। मुख्यमंत्री बेरी के खेल मैदान में विजय रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने भी भाजपा सरकार के लिए वोट करने की अपील की। यह भी पढ़ें : कांग्रेस को झटके पर झटका, फतेहाबाद में दर्जनों पदाधिकारियों ने छोड़ी पार्टी ---PTC NEWS---

Related Post