एक ही भाषा बोल रहे हैं राहुल गांधी-केजरीवाल, ऐसे लोगों से पंजाब की सुरक्षा का भरोसा नहीं

By  Vinod Kumar February 18th 2022 02:28 PM -- Updated: February 18th 2022 02:30 PM

punjab assembly election 2022: केंद्रीय युवा और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि ''राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल एक ही भाषा बोल रहे हैं. ऐसे लोग सीमावर्ती पंजाब की सुरक्षा पर भरोसा नहीं कर सकते।'' सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले खुद खालिस्तान समर्थकों के घर रात बिताते हैं और खालिस्तान का प्रधानमंत्री बनने तक के दावे कर डालते हैं ऐसे लोगों से सीमांत प्रदेश पंजाब की सुरक्षा का भरोसा नहीं किया जा सकता है।

जालंधर में उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने 1984 के दंगों और कश्मीर में धारा 370 लागू होने के लिए कभी माफी नहीं मांगी। वहीं देश में दो बार पूर्ण बहुमत से सरकार बना चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के कृषि कानून को नहीं समझने के लिए अन्नदाता से माफी मांगी और कानून वापस ले लिया।

Congress govt did not waive off farm loans, make Punjab drug-free, says Anurag Thakur

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कश्मीर में धारा 370 लगाकर बहुत बड़ी गलती की थी, इसके चलते अब तक 43000 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जब मोदी सरकार बनी थी तो 1984 के दंगों के पीड़ितों को राहत देने के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया था। अफगानिस्तान में तालिबान शासन लागू होने के बाद, हमने लोगों को वहां से निकाला और गुरु ग्रंथ साहिब को गुरुद्वारों से सुरक्षित वापस लाया गया। 2014 के बाद से देश में धान और गेहूं की सरकारी खरीद डेढ़ गुना बढ़ गई है।

Congress govt did not waive off farm loans, make Punjab drug-free, says Anurag Thakur

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि यह आप पार्टी यानि अरविंद एंटी पंजाब पार्टी है। उन्होंने कहा कि आप के संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास ही नहीं, बल्कि कई लोगों ने केजरीवाल पर आरोप भी लगाए हैं। जवाब देने की बजाय कोर्ट जाने की बात करते हैं। इसके बजाय, उन्हें जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश में जीएसटी लागू करने में सफल रही है और देशभर के गुरुद्वारों में लंगर पर लगने वाले जीएसटी को भी खत्म कर दिया है।

Congress govt did not waive off farm loans, make Punjab drug-free, says Anurag Thakur

Related Post