स्मृति ईरानी का हुड्डा पर तंज, कहा- केवल दामाद का काम करने में रहे व्यस्त

By  Arvind Kumar October 3rd 2019 05:34 PM

टोहाना। (सतीश अरोड़ा) बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने टोहाना विधानसभा के लिए आज अपना नामांकन भरा। टोहाना विधानसभा से अपना नामांकन भरने के बाद बराला ने जनसभा का आयोजन किया। इस अवसर पर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस पर जमकर बरसीं।

Barala 1 स्मृति ईरानी का हुड्डा पर तंज, कहा- केवल दामाद का काम करने में रहे व्यस्त

स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रदेश में दस वर्ष तक कांग्रेस सरकार रही और मुख्यमंत्री कांग्रेस के दामाद के ही कार्य करते रहे, जनता का काम करने से दूर रहे। वहीं केंद्र में जब भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए प्रस्ताव रखा तो कांग्रेस ने इसे सिरे से ही खारिज कर दिया।

Barala 2 स्मृति ईरानी का हुड्डा पर तंज, कहा- केवल दामाद का काम करने में रहे व्यस्त

मनोहर सरकार का गुणगान करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि हरियाणा में खट्टर सरकार ने जो विकास किए हैं, उससे जनता खुश है। उन्होंने कहा कि वन रेंक वन पेंशन के लिए कांग्रेस ने लोगों को लटकाए रखा। वहीं भाजपा सरकार ने आते ही इस योजना को लागू कर दिया। भाजपा सरकार की सोच है कि गरीब का भला होना चाहिए। इसी के चलते दलित समाज की कन्याओं की शादी पर 50 हजार से ढाई लाख रुपये का सहयोग देने का आह्वान किया।

Barala 6

इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव व भाजपा हरियाणा प्रभारी अनिल जैन ने भाजपा की विकास कल्याणकार्य की योजनाओं का बखान किया व कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किया। जनसमूह को संबोधित करते हएु अनिल जैन ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को अगर यहां की जनता जीताकर भेजती है तो उन्हें सरकार में अच्छे पद से नवाजा जाएगा।

यह भी पढ़ें : कालांवाली सीट से अकाली उम्मीदवार राजिंदर सिंह देसूजोधा ने भरा नामांकन

---PTC NEWS---

Related Post