UP Election Results 2022 Updates: रुझानों में बीजेपी 270 के पार, दहाई के आंकड़े पर भी नही पहुंची कांग्रेस-बसपा

By  Vinod Kumar March 10th 2022 07:13 AM -- Updated: March 10th 2022 04:38 PM

योगी आदित्यनाथ की जीत

4:00 PM: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सीट पर एक लाख 2 हजार वोटों से जीते।

3:00 PM: UP Election 2022: कैराना में सपा की जीत

UP Election 2022: कैराना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के नाहिद हसन जीत गए हैं। उन्हें 1 लाख 30 हज़ार 483 वोट मिले, जबकि बीजेपी की उम्मीदवार मृगांका सिंह को 1 लाख 200 वोट हासिल हुए।

3:00 PM: बागियों की हार

चुनाव के पहले भाजपा छोड़कर सपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी चुनाव हार गए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से चुनाव लड़े थे, जबकि धर्म सिंह सैनी सहारनपुर की नकुड़ सीट से चुनाव लड़े थे।

2:52 PM भाजपा के असीम अरुण जीते।

कन्नौज सदर सुरक्षित सीट से भाजपा के असीम अरुण जीते। 6 हजार 163 वोट से भाजपा जीती। असीम अरुण को मिले 1 लाख 20 हजार 219 वोट, जबकि सपा के अनिल दोहरे को मिले 1 लाख 14 हजार 56 वोट। असीम अरुण की जीत के बाद शुरू हुआ भाजपा का जश्न।

2:45 PM: इटावा की तीन सीटों में से दो पर सपा और एक पर बीजेपी आगे है. 16वें राउंड की गिनती तक-

सदर --- भाजपा 4248 से आगे

सर्वेश शाक्या सपा -- 46380

सरिता भदौरिया भाजपा -- 50628

भर्थना ---- 15725 से सपा आगे

राघवेंद्र गौतम सपा -- 55479

सिद्दार्थ शंकर भाजपा -- 39754

जसवंतनगर -- 29240 से सपा आगे

शिवपाल सिंह यादव सपा -- 66949

विवेक शाक्या भाजपा -- 37709

2:30 योगी गोरखपुर सीट से आगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी सीट से 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

Uttar Pradesh Election Results 2022: Yogi Adityanath lays 'Noida jinx' to rest

1:30PM ताजा रुझानों पर एक नज़र

बीजेपी- 273

सपा- 122

बीएसपी- 5

कांग्रेस- 2

अन्य- 1

12:40PM UP Election Result 2022: सपा ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से की ये अपील

चुनाव नतीजों के बीच समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करके कहा है- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के रुझानों में 100 सीटों का अंतर 500 वोटों के करीब है। समाजवादी पार्टी गठबंधन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नेताओं से अपील है कि वो सतर्कता बनाए रखें।

12:00PM UP Election Result 2022: केशव प्रसाद मौर्य पीछे

सिराथू विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य़ा के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने पल्लवी पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है।

11:45 AM: गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट की मतगणना केंद्र पर बसपा के कार्यकर्ता को हार्टअटैक पड़ा है। कार्यकर्ता का नाम अंकित यादव है।

11:40 AM: लखनऊ इलाके का हाल

लखनऊ कैंट से BJP प्रत्याशी ब्रजेश पाठक 1343 वोटो से आगे

लखनऊ मध्य से BJP प्रत्याशी रजनीश गुप्ता 2094 वोट से आगे

लखनऊ पश्चिम से BJP प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव 875 वोट से आगे

बख्शी का तालाब से BJP प्रत्याशी योगेश शुक्ला 709 वोट से आगे

लखनऊ पूर्वी से BJP प्रत्याशी आशुतोष टंडन 2058 वोटो से आगे

मलिहाबाद से BJP प्रत्याशी जय देवी 1295 वोटों से आगे

मोहनलाल गंज से सपा प्रत्याशी सुशीला सरोज 671 वोटो से आगे

लखनऊ उत्तरी से सपा प्रत्याशी पूजा शुक्ला 2205 वोटों से आगे

सरोजिनी नगर से सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा 1106 वोटों से आगे

11:34 AM: कौशांबी की सिराथू सीट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। पांचवें राउंड की गिनती के बाद सपा की पल्लवी पटेल 3296 वोटों से आगे हैं। सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल को 17431 वोट और बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्य को 14135 वोट मिले हैं।

11:25 AM: बड़ौत से आरएलडी प्रत्याशी जयवीर सिंह आगे, गोवर्धन से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर मेघश्याम आगे, भिनगा से सपा की इंद्राणी वर्मा आगे, पूरनपुर से भाजपा प्रत्याशी बाबूराम पासवान आगे, गोरखपुर ग्रामीण से सपा के विजय बहादुर आगे, मल्हनी सीट से धनंजय सिंह आगे, जहूराबाद सीट से ओम प्रकाश राजभर आगे, पथरदेवा से बीजेपी के सूर्य प्रताप शाही आगे, उन्नाव सदर से BJP के पंकज गुप्ता आगे।

11:15 AM: शुरुआती रुझानों में बीजेपी की सरकार बनते देख गोरखपुर में जश्न शुरू हो गया है। गोरखनाथ मंदिर में कार्यकर्ता डांस कर रहे हैं।

BJP to retain Manipur

11:05 AM: बलिया की रसड़ा से बसपा के उमाशंकर सिंह, बलिया नगर से बीजेपी के दयाशंकर सिंह, फेफना से सपा के संग्राम सिंह यादव आगे चल रहे हैं। वहीं बैरिया विधानसभा से सपा के जयप्रकाश अंचल और बेल्थरा रोड से बीजेपी के छत्तू राम आगे चल रहे हैं। सिकन्दरपुर से सपा के जियाउद्दीन रिजवी, बीजेपी के संजय यादव से आगे चल रहे हैं। बांसडीह से बीजेपी की केतकी सिंह आगे चल रही हैं।

10:50 AM: जसवंतनगर से पीछे चल रहे शिवपाल यादव

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की टिकट पर शिवपाल सिंह यादव पीछे चल रहे हैं। गौरतलब है कि जसवंतनगर शिवपाल यादव का गढ़ माना जाता है। वह यहां लगातार चुनाव जीतते आए हैं। वहीं प्रतापगढ़ की रानीगंज सीट पर बीजेपी प्रत्‍याशी धीरज ओझा आगे चल रहे हैं।

10: 30 AM: लखनऊ की तीन सीटों पर सपा आगे

लखनऊ की 9 सीटों में से 6 पर बीजेपी आगे है। लखनऊ कैंट से BJP प्रत्याशी ब्रजेश पाठक 1343 वोट से आगे, लखनऊ मध्य से BJP प्रत्याशी रजनीश गुप्ता 2094 वोट से आगे, लखनऊ पश्चिम से BJP प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव 875 वोट से आगे, BKT से BJP प्रत्याशी योगेश शुक्ला 709 वोट से आगे, लखनऊ पूर्वी से BJP प्रत्याशी आशुतोष टंडन 2058 वोटो से आगे, मलिहाबाद से BJP प्रत्याशी जय देवी 1295 वोटों से आगे, मोहनलाल गंज से सपा प्रत्याशी सुशीला सरोज 671 वोटो से आगे, लखनऊ उत्तरी से सपा प्रत्याशी पूजा शुक्ला 2205 वोटों से आगे, सरोजिनी नगर से सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा 1106 वोटों से आगे।

10:13 AM UP Election Result 2022: क्या कह रहा है चुनाव आयोग

चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में बीजेपी-119, समाजवादी पार्टी-55 सीट, राष्ट्रीय लोक दल-6 और अन्य-17 सीटों पर आगे है। रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की अदिति सिंह आगे चल रही हैं।

09:58 AM UP Election Result 2022: रुझानों में बीजेपी को बहुमत

रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल गया है.

बीजेपी- 203

समाजवादी पार्टी- 101

कांग्रेस- 4

बहुजन समाज पार्टी- 4

9:20AM UP Election Result 2022: बीजेपी और सपा के बीच बढ़ा अंतर

शुरुआती रुझानों के मुताबिक अब बीजेपी 165 और समाजवादी पार्टी 65 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी 5 और कांग्रेस तीन सीटों पर आगे है, जबकि अन्य दो सीटों पर आगे हैं।

9:10AM UP Election Result 2022: बीजेपी-सपा के बीच बढ़ा अंतर

बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच अंतर अब बढ़ने लगा है। बीजेपी गठबंधन 150 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं समाजवादी पार्टी 82 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस तीन और बहुजन समाज पार्टी 5 सीटों पर आगे है।

9:05AM स्वार से अब्दुल्ला तो फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य आगे

स्वार सीट से सपा के अब्दुल्ला आजम आगे, जसवंतनगर से प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव आगे, शामली की कैराना सीट से नाहिद हसन आगे, बलिया सदर से बीजेपी के दयाशंकर सिंह आगे, प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से राजा भैया आगे, जेवर सीट से RLD के अवतार सिंह भड़ाना आगे, फाजिलनगर सीट से सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य आगे।

8:45 AM बीजेपी का शतक

बीजेपी यूपी में 100 सीटों पर आगे है। सपा भी 80 सीटों पर आगे है। बीएसपी 5 और कांग्रेस 2 पर आगे है

8:30AM शुरुआती रुझानों में बीजेपी की फिफ्टी

शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे। अब तक बीजेपी- 50, सपा- 30, बीएसपी-1 और अन्य- 1

8:15 PM यूपी का रुझान

यूपी में बीजेपी 13 सीटों पर आगे, 9 सीटों पर सपा आगे, 3 सीटों पर कांग्रेस आगे। अभी सिर्फ पोस्टल बैलेट की ही काउंटिंग हो रही है।

7:20 AMकरहल सीट के नतीजों पर रहेगी सबकी नजर

उत्तरप्रदेश में वैसे तो कई विधानसभा सीट हैं जो हॉट हैं और जिन पर सभी की नजरें रहेंगी। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा करहल विधानसभा सीट की है। यहां से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार चुनावी मैदान में हैं। उनका सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी बघेल से है।

7:18 AM गोरखपुर सीट बनी 'हॉट सीट'

पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गढ़ गोरखपुर की शहरी सीट से चुनाव मैदान में है। बड़ी बात यह है कि सीएम योगी के खिलाफ खुद आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने सुभावती शुक्ला और बहुजन समाज पार्टी ने ख्वाजा शमसुद्दीन को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस की ओर से डॉ। चेतना पांडेय ताल ठोंक रही हैं।

7:16 AM यूपी में 750 से अधिक मतगणना हॉल

403 विधानसभा वाले उत्तरप्रदेश में 750 से अधिक मतगणना हॉल बनाए गए हैं। मतगणना हॉल में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से परिणाम रिकॉर्ड किए जाएंगे।

UP Election Result 2022 LIVE UPDATE : उत्तर प्रदेश का जनादेश बस अब से कुछ देर बाद आना शुरू हो जाएगा। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। शुरूआती कुछ घंटों के बाद तस्वीर भी साफ होने लगेगी कि आखिर सरकार किसकी बन रही है। इससे पहले तमान एग्जिट पोल में यूपी में बीजेपी की लगतार दूसरी बार प्रचंड बहुमत में सरकार बनती दिख रही है।

Related Post