यूपी विधानसभा चुनाव: युवाओं को लुभाने की कोशिश में कांग्रेस, राहुल-प्रियंका ने जारी किया यूथ मेनिफेस्टो

By  Vinod Kumar January 21st 2022 03:39 PM -- Updated: January 21st 2022 04:21 PM

Up assembly election 2022:  उत्तर प्रदेश मैं विधानसभा चुनावों के चलते लोक लुभावने वादों का दौर जारी है। इसी बीच कांग्रेस ने युवाओं को लुभाने की कोशिश की है। कांग्रेस ने अपना यूथ मेनिफेस्टो जारी किया है।

मेनिफेस्टो में युवाओं को लुभाने की खूब कोशिश की गई है। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद रहे। दोनों ने ही मौजूदा बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। गांधी ने कहा कि, देश और यूपी की समस्या हिंदुस्तान के हर युवा को मालूम है। यूपी के युवाओं के भविष्य के लिए कांग्रेस के खोखले शब्द नहीं बल्कि एक रणनीति है।

Priyanka Gandhi pratigya rally UP Assembly Election 2022 Assembly Election up Congress प्रियंका गांधी कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली यूपी विधानसभा चुनाव

 

राहुल गांधी ने कहा कि, ये मेनिफेस्टो कांग्रेस की अवाज नहीं है हमने यूपी के युवाओं से बात करके उनके विचार शामिल किए हैं। 16 लाख युवाओं ने रोजगार खोया है।सच्चाई देश को दिख रही है, ये सब क्यों हो रहा है सबको दिख रहा है, यूपी के युवाओं को नए विजन की जरूरत है। हम लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। हम देश की लड़ाई लड़ रहे हैं, आप प्रदेश की लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, रोज़गार हम आपको कैसे और किस प्रकार से दिलाएंगे, यह सब हमने इस मेनिफेस्टो में लिखा है। इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के युवाओं के साथ बात की है और जो उनके विचार हैं वह हमने इस मेनिफेस्टो में डाले हैं।

इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा कि, हमारे कार्यकर्ताओं ने जिले-जिले में युवाओं से बात की है। भर्ती विधान बनाने के लिये नेताओं कार्यकर्ताओं ने युवाओं से बात की, युवाओं की समस्याओं को समझा गया। भर्ती  विधान कहने का मकसद है कि यूपी में सबसे बड़ी समस्या भर्ती की है। यूपी में लोग त्रस्त हैं रोजगार नहीं मिलते हैं। हम वादा करते हैं कि पेपर लीक को रोका जाएगा, पेपर लीक हुआ तो कड़ी सजा होगी। परीक्षा के लिए यात्रा भी फ्री होगी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि, 20 लाख सरकारी नौकरियों में डेढ़ लाख प्राथमिक विद्यालय में खाली हैं, माध्यमिक में 38 हज़ार, उच्च में 8 हज़ार, डॉक्टरों के 6 हज़ार, पुलिस के 1 लाख का पद खाली हैं। 20 हज़ार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के 27 हज़ार पद खाली हैं, संस्कृत विद्यालय में 2 हज़ार पद खाली हैं ।इसके लिए एक जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा। इसमें परीक्षा की तारीख, रिज़ल्ट की तारीख और नियुक्ति की तारीख होगी उल्लंघन होने पर कार्रवाई होगी।

BJP, Cong trade charges over land deals involving Rahul, Priyanka

प्रियंका ने आगे बताया कि सिंगल विंडो स्कॉलरशिप पोर्टल बनाया जाएगा। अति पिछड़ों को 1% के ब्याज पर 5 लाख तक का लोन दिया जाएगा। ड्रग की समस्या के लिए Councelling Camps लगेंगे।

बता दें कि यूपी में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहला चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा, जबकि अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस लंबे समय से यूपी में सत्ता से बाहर है अब देखना यह होगा कि कांग्रेस का यूथ मेनिफेस्टो किस तरह से युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है।

Related Post