uttarakhand assembly election: कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्क्षक्ष बीजेपी में शामिल

By  Vinod Kumar January 27th 2022 01:38 PM -- Updated: January 27th 2022 08:02 PM

uttarakhand assembly election:उत्तराखंड में चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव प्रचार का दौर अपने चरम पर है। इसी बीच पार्टियां बजलने का दौर भी जारी है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने उत्तराखंड चुनावों से पूर्व देहरादून में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वाइन कर ली है। इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हाल ही में कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में सभी पदों से हटा दिया था। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटाने का आदेश जारी किया था। किशोर उपाध्याय पर आरोप था कि वो बीजेपी और अन्य राजनीतिक दलों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। चेतावनियों के बावजूद, इसमें शामिल होने का उनका आचरण पार्टी विरोधी गतिविधियों में गिना गया है, जिसके चलते किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटाया जाता है और आगे की कार्रवाई लंबित है। अब उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि मैं उत्तराखंड को आगे ले जाने की भावना के साथ बीजेपी में शामिल हुआ हूं. आपको कांग्रेस से पूछना चाहिए कि आखिर पार्टी के अंदर ऐसी स्थिति क्यों बढ़ी है। गौरतलब है कि बुधवार से ही उनके बीजेपी ज्वाइन करने के कयास लगाये जा रहे थे। कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सरिता आर्य ने भी बीजेपी का दामन लिया था। पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट भी दिया है। हरक सिंह रावत को बीजेपी ने दिखाया था बाहर को ही में बीजेपी ने हरक सिंह रावत को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस में वापसी कर ली थी। 21 जनवरी को हरक सिंह रावत और उनकी बहू कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं रावत को लैंसडाउन से टिकट दिया है।

Related Post