हरियाणा विस चुनाव: सुबह 10 बजे तक 9 फीसद मतदान, मेवात में सबसे ज्यादा वोटिंग
Arvind Kumar
October 21st 2019 10:12 AM --
Updated:
October 21st 2019 10:13 AM
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए सुबह 7 बजे से वोट डालने का क्रम जारी है। शाम 6 बजे तक वोट डालने का सिलसिला जारी रहेगा। मतदान के लिए मतदाता सुबह से ही पोलिंग स्टेशनों पर पहुंच रहे हैं और लाइन में लगकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। सुबह 10 बजे तक हरियाणा में करीब 9 फीसद मतदान हो चुका है। मेवात में अभी तक सबसे ज्यादा 16 फीसद मतदान हो चुका है।