सीएम की कुर्सी संभालते ही चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा ऐलान

By  Arvind Kumar September 20th 2021 01:33 PM -- Updated: September 20th 2021 01:38 PM

चंडीगढ़। पंजाब की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बड़ा ऐलान किया है। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि हम किसानों के पानी और बिजली के बिल माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के साथ है। हम केंद्र सरकार से तीनों कृषि क़ानूनों को वापस लेना का निवेदन करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह आम आदमी की सरकार है। पूर्व सीएम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में बहुत अच्छा काम किया है।

सीएम ने आश्वासन दिया की कर्मचारियों के सारे मुद्दे हल होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के बचे हुए काम भी जल्द पूरे होंगे।

यह भी पढ़ें -पत्नी को पेपर दिलाने ले जा रहा था पति, हादसे में दोनों की मौत

यह भी पढ़ें- फ्रांस से 24 ‘सेकेंड हैंड’ मिराज खरीदेगी वायुसेना, एयरफोर्स का बेड़ा होगा मजबूत

अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी काफी भावुक भी हुए। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने एक आम आदमी को मुख्यमंत्री बना दिया है।"

 

Related Post