हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह क्यों हैं कंफ्यूज, फिर कर दी ये गलती

By  Arvind Kumar January 30th 2020 05:44 PM -- Updated: January 30th 2020 08:04 PM

चंडीगढ़। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह इस बार फिर से लोगों के निशाने पर हैं। इस बार फिर से संदीप सिंह एक गलती कर बैठे हैं, जिसे लेकर लोग उनके ऊपर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल उन्होंने 27 जनवरी को पूर्व राष्ट्रपति रामस्वामी वेंकटरमण की पुण्यतिथि पर भारत रत्न से सम्मानित वैज्ञानिक सीवी रमन को नमन कर दिया। जबकि सर चन्द्रशेखर वेंकटरामन की पुण्यतिथि 21 नवंबर को होती है।

Why is Haryana's Minister of State for Sports Sandeep Singh confused? हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह क्यों हैं कंफ्यूज, फिर कर दी ये गलती

राज्यमंत्री ने अपने फेसबुक पेज पर यह पोस्ट 27 जनवरी को किया। लेकिन अब उन्होंने ये पोस्ट हटा दिया है। ऐसे में अब लोग खेल राज्यमंत्री को कंफ्यूज मंत्री करार देने लगे हैं। क्योंकि इससे पहले भी मंत्री जी कुछ ऐसी ही गलती कर चुके हैं। इससे पहले खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने फेसबुक पर महाराणा प्रताप को लेकर एक पोस्ट डाली थी। उसमें पुण्यतिथि और जयंती एक साथ दर्शाई गई थी। यह पोस्ट जैसे ही लोगों तक पहुंची तो उन्होंने संदीप सिंह को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद खेल राज्य मंत्री ने यह पोस्ट हटा दी थी।

यह भी पढ़ेंहरियाणा के खेल राज्य मंत्री सोशल मीडिया पर ट्रोल, हटाई अपनी पोस्ट

---PTC NEWS---

Related Post