Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

विजिलेंस ने ASI को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया, पारिवारिक झगड़े को निपटाने के लिए मांगे थे 10 हजार

Written by  Vinod Kumar -- March 08th 2022 02:19 PM -- Updated: March 08th 2022 02:54 PM
विजिलेंस ने ASI को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया, पारिवारिक झगड़े को निपटाने के लिए मांगे थे 10 हजार

विजिलेंस ने ASI को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया, पारिवारिक झगड़े को निपटाने के लिए मांगे थे 10 हजार

यमुनानगर/तिलक भारद्वाज: बूड़िया थाना के एएसआई अनिल कुमार को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एएसआई ने आपसी झगड़े के मामले को निपटाने के लिए को दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद मामले की शिकायत विजिलेंस की टीम को दी गई थी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी एएसआई को पकड़ लिया। विजिलेंस इंस्पेक्टर मनदीप सिंह ने बताया कि एएसआई अनिल को रंगे हाथों पकड़ा गया है। तीन दिन पहले बूड़िया निवासी कृष्ण लाल और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। कृष्ण लाल की पत्नी ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी थी। इसके बाद पुलिस पूरे परिवार को थाने ले आई थी। haryana, haryana news, bribe, कृष्ण लाल ने बताया कि रात को उनसे एएसआई ने मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी थी। बाद में छोड़ने के लिए 20 हजार रुपए की मांग की थी। मौके पर दस हजार रुपये दे दिए गए थे। तब परिवार के लोगों को छोड़ा गया था। अब दोबारा फिर से दस हजार रुपये की मांग की जा रही थी। जिस पर विजिलेंस को शिकायत दी गई थी। haryana, haryana news, bribe इसके बाद विजिलेंस ने रिश्वत मांगने वाले एएसआइ को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। कृष्ण लाल ने बताया कि वह एएसआइ अनिल कुमार को दस हजार रुपये देने गया था। इसी दौरान विजिलेंस को इशारा कर दिया। जिस पर एएसआइ को रंगे हाथों पकड़ा गया और 10 हजार रिकवर कर लिए है और आगामी कारवाई की जा रही है। haryana, haryana news, bribe,


Top News view more...

Latest News view more...