Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

Tokyo Paralympic: भाविना पटेल ने रजत पदक जीता, पीएम मोदी ने दी बधाई

Written by  Arvind Kumar -- August 29th 2021 10:18 AM -- Updated: August 29th 2021 10:31 AM
Tokyo Paralympic: भाविना पटेल ने रजत पदक जीता, पीएम मोदी ने दी बधाई

Tokyo Paralympic: भाविना पटेल ने रजत पदक जीता, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली। टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने रजत पदक अपने नाम किया। वह फाइनल में चीन की झोउ यिंग से हार गईं। रजत पदक जीतने पर भाविना पटेल के घर मेहसाणा में उनके परिवारजनों और रिश्तेदारों ने जश्न का माहौल है। उनके पिता हसमुखभाई पटेल ने बताया, "उसने देश का नाम रोशन किया। वह गोल्ड मेडल नहीं लेकर आईं लेकिन हम रजत पदक से भी खुश है। वापस आने पर हम उसका भव्य स्वागत करेंगे।" भाविना पटेल ने अपनी जीत पर कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि पैरालंपिक में पहली बार पैरा टेबल टेनिस में पहली बार भारतीय महिला ने पदक जीतकर इतिहास रचा। मैं कोच को धन्यवाद देती हूं। मेरे रिश्तेदारों ने बहुत प्रेरित किया। मेरे जितने भी चाहने वाले हैं उन्हें और सभी देशवासियों को यह मेडल समर्पित करना चाहती हूं। उनके सहयोग से मैं यहां नहीं पहुंच सकती थी।" यह भी पढ़ें- किसानों पर लाठीचार्ज करना बेहद निंदनीय और कायरतापूर्ण भरा कदम: अभय सिंह चौटाला यह भी पढ़ें- हनी सिंह को कोर्ट की फटकार, कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं टोक्यो पैरालंपिक में टेबल टेनिस में रजत पदक जीतने पर भाविना पटेल को प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने कहा, "भाविना पटेल ने इतिहास रचा। वे रजत पदक लेकर आईं हैं। उसके लिए बधाई। उनका जीवन प्रेरित करने वाला है और अधिक युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करेगा।" भारतीय पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक ने कहा कि भाविना पटेल के रजत पदक ने इतिहास रच दिया है और वो भी राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन। मेरे लिए इससे बड़ी खुशी की बात क्या होगी कि एक महिला ख़िलाड़ी ने मेडल का खाता खोला है और वह महिला खिलाड़ी भी ऐसी, जो व्हील चेयर का इस्तेमाल करती है।


Top News view more...

Latest News view more...