Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

गुरु गोबिंद सिंह की 350वीं जयंती के उपलक्ष्य में बिहार में बनेगा संग्रहालय और थीम पार्क

Written by  Arvind Kumar -- June 16th 2021 07:36 PM -- Updated: June 16th 2021 07:41 PM
गुरु गोबिंद सिंह की 350वीं जयंती के उपलक्ष्य में बिहार में बनेगा संग्रहालय और थीम पार्क

गुरु गोबिंद सिंह की 350वीं जयंती के उपलक्ष्य में बिहार में बनेगा संग्रहालय और थीम पार्क

पटना। गुरु गोबिंद सिंह जी की 350वीं जयंती के उपलक्ष्य में बिहार में उनके जीवन को समर्पित एक संग्रहालय और थीम पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 13.38 करोड़ रुपये आवंटित करने का फैसला किया गया है। बता दें कि दसवें सिख गुरु का जन्म पटना, बिहार में हुआ था। इस संग्रहालय और थीम पार्क में गुरु गोबिंद सिंह और अन्य सिख गुरुओं के जीवन और कार्यों को दिखाया जाएगा। इसमें सिख गुरु के जीवन को पेंटिंग, ग्राफिक्स, पट्टिका, मूर्तिकला और ऑडियो विजुअल के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा, गुरु गोबिंद सिंह जी की वेशभूषा, कलम और हथियारों सहित उनकी कुछ वस्तुओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अकाली नेता सुखबीर बादल को पुलिस ने हिरासत में लिया यह भी पढ़ें- अब एक जुलाई से खुलेंगे हरियाणा के स्कूल यह सुविधा प्रकाश पुंज में आएगी। प्रकाश पुंज पटना साहिब में 10 एकड़ से अधिक भूमि पर बनाया जा रहा है और इसकी अनुमानित लागत 50 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें पर्यटकों और आगंतुकों के लिए अन्य सुविधाओं के अलावा एक सभागार, दो प्रदर्शनी हॉल और दीर्घाएं होंगी।


Top News view more...

Latest News view more...