थप्पड़ कांड पर बोले मनोज तिवारी, कहीं खुद की बनाई हुई स्क्रिप्ट का हिस्सा तो नहीं
गौरतलब है कि नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार बृजेश गोयल के प्रचार अभियान के दौरान मोती नगर इलाके में आयोजित रोड शो में एक युवक ने केजरीवाल को चांटा मार दिया था। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में आरोपी आप का समर्थक निकला। हालांकि आरोपी की पत्नी ने इससे नकार दिया है। यह भी पढ़ें : बिहार पहुंचे पीएम मोदी ने कांग्रेस और आरजेडी पर बोला हमलामुख्यमंत्री केजरीवाल पर हुए हमले की भाजपा निंदा करती है। भाजपा किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करती लेकिन हर चुनाव से पहले थप्पड़ पड़ना इनकी ख़ुद की बनाई हुई ही स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं है इससे भी इंकार नहीं किया जा सकता - श्री @ManojTiwariMP pic.twitter.com/Gm4bhd7RZY — BJP Delhi (@BJP4Delhi) May 4, 2019