बिहार पहुंचे पीएम मोदी ने कांग्रेस और आरजेडी पर बोला हमला
वाल्मिकी नगर में आयोजित पीएम मोदी की जनसभा में मौजूद लोग[/caption]
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विचार और विजन से दिवालिया हो चुके ये महामिलावटी लोग गरीब, आदिवासी और किसान के साथ धोखे का जो खेल खेलते हैं उससे सावधान होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ये ऐसे शातिर हैं कि फर्जी स्कीम भी वोट के लिए बेच देते हैं। सत्ता इन लोगों के लिए अपने और अपने परिवार के लिए मेवा जुटाने का जरिया है। उन्होंने कहा कि मेवा नहीं मिलना था इसलिए इन लोगों ने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा मिलने में भी लगातार अड़ंगा लगया था।
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी का पीएम पर पलटवार, बोले- ‘वीडियो गेम’ बयान से सेना का अपमान कर रहे मोदी
पीएम मोदी ने कांग्रेस की कर्जमाफी का जिक्र करते हुए कहा कि मत भूलिए जब 10 साल पहले कांग्रेस ने कर्ज माफ़ी का ऐलान किया था। उस समय किसानों का कर्ज था 6 लाख करोड़ रुपये और इन्होने माफ़ किया मात्र 52 हजार करोड़ रुपयेष। उसमें भी बाद में जो CAG रिपोर्ट आई, उससे पता चला की 40 लाख लोग ऐसे थे जो किसान थे ही नहीं और उन्हें पैसा बांट दिया गया।
यह भी पढ़ें : सपा ने मायावती को अंधेरे में रखा, पीएम बनने के दिखाए ख्वाब : मोदी