भाजपा नेता पवन बेनीवाल ने अभय चौटाला के खिलाफ किया मानहानि का दावा
सिरसा। (सुरेंद्र सावंत) भाजपा नेता व हरियाणा बीज विकास निगम के पूर्व चेयरमैन पवन बेनीवाल ने अभय सिंह चौटाला पर मानहानि का दावा किया है। विधायक अभय सिंह चौटाला ने विधानसभा के पटल पर पवन बेनीवाल पर क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी का आरोप लगाया था। पवन बैनीवाल ने अपने वकील विरेंद्र गगनेजा के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि अभय सिंह चौटाला ने व्यक्तिगत रूप से उन पर यह लांछन लगाया है। उन्होंने अभय सिंह चौटाला से सवाल किया कि अगर उनके पास कोई सबूत हो तो सामने लाए। उन्होंने कहा कि पहले भी अभय सिंह चौटाला आरोप लगाते आये हैं और अब फिर विधानसभा में उन पर व्यक्तिगत आरोप लगाया है। पवन बेनीवाल ने कहा कि ये लड़ाई अब अंतिम न्याय मिलने तक जारी रहेगी। अभय चौटाला ने सबूत न दिए तो मैं उनके घर के बाहर धरना दूंगा।
[caption id="attachment_393339" align="aligncenter" width="700"]
भाजपा नेता पवन बेनीवाल ने अभय चौटाला के खिलाफ किया मानहानि का दावा[/caption]
भाजपा नेता ने कहा कि अभय चौटाला बार-बार भाजपा नेताओं पर अनाप-शनाप आरोप लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि अभय अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कभी चौधरी देवीलाल की पार्टी को 85 सीटें मिली थी और आज इनेलो एक सीट पर सिमट कर रह गयी है। इसलिए बौखलाहट में अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभय सिंह अपने पद की गरिमा को भूल चुके हैं। मानहानि के दावे के साथ-साथ सड़कों पर उतरेंगे और उनके आवास पर धरना देकर उनसे जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला विधानसभा के पटल पर व सार्वजनिक रूप से माफी मांगे अन्यथा उनके खिलाफ यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान अभय सिंह चौटाला द्वारा वीडियो बनाकर भी मुझ पर आरोप लगाए थे।
[caption id="attachment_393338" align="aligncenter" width="700"]
भाजपा नेता पवन बेनीवाल ने अभय चौटाला के खिलाफ किया मानहानि का दावा[/caption]
पवन बेनीवाल ने कहा कि नशे को लेकर भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन गंभीर है और लगातार नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस ने नशा तस्करी में शामिल बहुत से लोग पकड़े जा रहे हैं, साथ में नशे की बड़ी-बड़ी खेप भी सिरसा पुलिस द्वारा जब्त की जा रही है।
पवन बेनीवाल के वकील रविंद्र वीरेंद्र गगनेजा ने बताया कि उनके क्लाइंट पवन बेनीवाल की ओर से 1 फरवरी 2020 को ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला को नोटिस भेजा गया था और नोटिस के माध्यम से यह पूछा गया था कि किन तथ्यों के आधार पर आपने यह लांछन लगाया है। 28 फरवरी तक जवाब ना मिलने पर उनके खिलाफ अदालत में मानहानि का दावा किया गया है।
यह भी पढ़ें: किरण चौधरी ने विधानसभा में उठाया बढ़ते नशे का मुद्दा, सरकार पर लगाए ये आरोप
---PTC NEWS---