Thu, Jun 12, 2025
Whatsapp

अशोक अरोड़ा बोले- बजट सत्र में सरकार को हर मोर्चे पर घेरेगी कांग्रेस

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- March 05th 2021 10:22 AM -- Updated: March 05th 2021 10:23 AM
अशोक अरोड़ा बोले- बजट सत्र में सरकार को हर मोर्चे पर घेरेगी कांग्रेस

अशोक अरोड़ा बोले- बजट सत्र में सरकार को हर मोर्चे पर घेरेगी कांग्रेस

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि विधानसभा में पहले ही दिन कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। कांग्रेस हरियाणा सरकार को हर मोर्चे पर घेरेगी। चाहे महंगाई हो या पेट्रोल-डीजल के बढ़ते रेट रहे हो, हर मुद्दे पर विधानसभा में भाजपा को घेरने का काम किया जाएगा। [caption id="attachment_479367" align="aligncenter" width="700"]Ashok Arora on Budget session अशोक अरोड़ा बोले- बजट सत्र में सरकार को हर मोर्चे पर घेरेगी कांग्रेस[/caption] वहीं अशोक अरोड़ा ने कहा कि 75% आरक्षण का नारा सिर्फ एक ढकोसला है। प्रदेश सरकार लोगों का विश्वास खोती जा रही है। आज 3 महीने से ऊपर हो गए हैं किस प्रकार से किसान सड़कों पर बैठा हुआ है सरकार टस से मस नहीं हो रही। [caption id="attachment_479365" align="aligncenter" width="700"]Ashok Arora on Budget session अशोक अरोड़ा बोले- बजट सत्र में सरकार को हर मोर्चे पर घेरेगी कांग्रेस[/caption] कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने अभी तक बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिए हैं। आए दिन कोई ना कोई परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है। प्रदेश की सरकार अपना विश्वास खो चुकी है, इसलिए इस सरकार को सत्ता से हटाने का वक्त आ चुका है। यह भी पढ़ें:- ‘पंजाब के लोगों ने देख लिया कांग्रेस का काम, अब 2022 में बनेगी अकाली सरकार’ यह भी पढ़ें:- सास को मौत के मुंह में धकेल रही थी बहू, महिला आयोग ने छापा मारा तो… [caption id="attachment_479366" align="aligncenter" width="700"]Ashok Arora on Budget session अशोक अरोड़ा बोले- बजट सत्र में सरकार को हर मोर्चे पर घेरेगी कांग्रेस[/caption] बता दें कि हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। दोपहर बाद दो बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र का आगाज होगा। बजट सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। विपक्ष लगातार किसानों के मुद्दे पर सरकार पर हमलावर है और अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कह रहा है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस के सभी विधायक एक साथ खड़े होकर यह प्रस्ताव रखेंगे।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK