भोपाल का 'धर्मयुद्ध': दिग्विजय के लिए कंप्यूटर बाबा ने की पूजा, सैकड़ों साधू हठ योग पर
भोपाल। मध्यप्रदेश की भोपाल सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला अब दिलचस्प हो गया है। हिंदुत्व और कथित हिंदू टेरर जैसे मुद्दे पर लड़े जा रहे इस चुनाव में कंप्यूटर बाबा दिग्विजय के साथ हो गए हैं। जिसके बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कंप्यूटर बाबा की अगुआई में जीत के लिए पूजा की है। वहीं कई अन्य साधू भी दिग्विजय की जीत के लिए हठ योग कर रहे हैं।
[caption id="attachment_292270" align="aligncenter" width="700"] भोपाल का 'धर्मयुद्ध': दिग्विजय के लिए कंप्यूटर बाबा ने की पूजा, सैकड़ों साधू हठ योग पर[/caption]
माना जा रहा है कि बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर की चुनौती से निपटने के लिए दिग्विजय ने यह दांव खेला है। क्योंकि यहां मुकाबला हिंदुत्व और कथित हिंदू टेरर जैसे मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी दिग्विजय पर हिंदू टेरर के मुद्दे पर हमला कर चुकी हैं। ऐसे में देखना होगा कि दिग्विजय सिंह का यह दांव कितना कामयाब होता है।
यह भी पढ़ें : ममता ने पीएम मोदी से पूछा- ”मैंने लोगों के लिए खून बहाया है, आपने क्या किया?”