Mon, Sep 7, 2026
Whatsapp

सुरजेवाला का चैलेंज : अगर सीएम खट्टर क्लर्क का पेपर पास कर दें तो राजनीति छोड़ दूंगा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- September 24th 2019 05:50 PM
सुरजेवाला का चैलेंज : अगर सीएम खट्टर क्लर्क का पेपर पास कर दें तो राजनीति छोड़ दूंगा

सुरजेवाला का चैलेंज : अगर सीएम खट्टर क्लर्क का पेपर पास कर दें तो राजनीति छोड़ दूंगा

कैथल। (जोगिंदर कुंडू) कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल युवा क्रांति सम्मेलन में युवाओं को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर नॉलेज वार किया है। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर क्लर्क भर्ती परीक्षा को पास कर दें तो वो राजनीति छोड़ देंगे। [caption id="attachment_343194" align="aligncenter" width="700"]Surjewala 3 सुरजेवाला का चैलेंज : अगर सीएम खट्टर क्लर्क का पेपर पास कर दें तो राजनीति छोड़ दूंगा[/caption] वहीं सुरजेवाला ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार में मंडियों की तरह बोली लगाकर नौकरियां बिक रही हैं। उन्होंने कहा कि 15 लाख युवा हजारों नौकरियों के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहा हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान 7 युवाओं की जिंदगियां चली गईं। यह भी पढ़ें : सीएम खट्टर बोले- योग्यता के हिसाब से मिल रही नौकरियां, पर्ची-खर्ची का खेल खत्म ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK