कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची, कई दिग्गजों के नाम शामिल
इस लिस्ट में कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, उत्तराखंड, यूपी के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।[/caption]
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को नांदेड, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को नैनीताल-ऊधमसिंहनगर और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भोपाल से टिकट दिया गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को गुलबर्गा सीट से एक बार फिर टिकट दिया गया है।
इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए सात बार में कुल 182 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने घोषित किए 34 उम्मीदवार, राज बब्बर की सीट बदली