Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

लोगों को बगैर मास्क घूमते देखा तो संगीता ने घर बनाकर मुफ्त बांटने शुरु कर दिये मास्क

Written by  Arvind Kumar -- April 19th 2020 04:14 PM
लोगों को बगैर मास्क घूमते देखा तो संगीता ने घर बनाकर मुफ्त बांटने शुरु कर दिये मास्क

लोगों को बगैर मास्क घूमते देखा तो संगीता ने घर बनाकर मुफ्त बांटने शुरु कर दिये मास्क

हिसार। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मास्क एक कारगर हथियार है जिससे संक्रमण रोककर वायरस के हौंसलों को पस्त किया जा सकता है। लेकिन देश में एक तबके के पास हर रोज नया मास्क खरीदने की कुव्वत नहीं है। इसी समस्या को दूर करने के लिए हांसी की एक महिला ने अपने घर पर मास्क बनाने की ठान ली। हांसी में रहने वाली संगीता अपनी कला जीवन समिति के सदस्यों के साथ मिलकर तीन हफ्ते से मास्क बना रही है और हजारों मास्क जरुरतमंदों में मुफ्त बांट चुकी है। [caption id="attachment_401715" align="aligncenter" width="700"]Sangeeta started distributing home made masks लोगों को बगैर मास्क घूमते देखा तो संगीता ने घर बनाकर मुफ्त बांटने शुरु कर दिये मास्क[/caption] संगीता ने बताया कि एक दिन उसने सोचा कि हर रोज नया मास्क खरीदना हर किसी के संभव नहीं है। जबकि कपड़े के मास्क से लोगों की बचत भी होगी, क्योंकि इसे धोने के बाद फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है। रविवार को सब्जी मंडी में मास्क बांट रही संगीता ने बताया कि वह कला जीवन समिति से जुड़ी है और मास्क बनाने के काम में उसके साथ मीनाक्षी, प्रियंका, नीलाम रेणु व सरोज जुड़ी हुई हैं। हर रोज दिनचर्या से दो घंटे निकलती हैं और औसतन वह 100 मास्क बना रही हैं। विधायक विनोद भयाना ने भी रविवार को सब्जी मंडी पहुंचकर मास्क बांट रही संगीता व उनकी टीम के नेक कार्य की सराहना की। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...