Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

सोनभद्र फायरिंग मामले के पीड़ित प्रियंका गांधी से मिले, क्या अब वापस लौटेंगी प्रियंका ?

Written by  Arvind Kumar -- July 20th 2019 12:37 PM
सोनभद्र फायरिंग मामले के पीड़ित प्रियंका गांधी से मिले, क्या अब वापस लौटेंगी प्रियंका ?

सोनभद्र फायरिंग मामले के पीड़ित प्रियंका गांधी से मिले, क्या अब वापस लौटेंगी प्रियंका ?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जाने की जिद पर अड़ीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनार गेस्ट हाउस के बाहर घटना के कुछ पीड़ितों से मुलाकात की। पीड़ित परिवारों से मुलाकात करते हुए प्रियंका भावुक हो गईं। प्रियंका ने इस दौरान कहा कि 'पीड़ितों के सिर्फ दो रिश्तेदारों ने मुझसे मुलाकात की, 15 लोगों को मुझसे मिलने नहीं दिया गया। न ही मुझे उनसे मिलने की अनुमति दी गई। भगवान जाने इनकी मानसिकता क्या है? आप थोड़ा दबाव बनाइए, उन्हें आने दीजिए। [caption id="attachment_320279" align="aligncenter" width="700"]Priyanka Gandhi Vadra 2 सोनभद्र फायरिंग मामले के पीड़ित प्रियंका गांधी से मिले, क्या अब वापस लौटेंगी प्रियंका ?[/caption] बता दें कि सोनभद्र में ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प में गोली लगने से एक पक्ष के 10 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य घायल हैं। प्रियंका इस घटना के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहीं थी। इस हिंसक घटना के बाद सोनभद्र में धारा 144 लागू की गई है। यह भी पढ़ेंसोनभद्र जाने पर अड़ीं प्रियंका, बोलीं- जब तक पीड़ितों से मिल नहीं लेती वापस नहीं लौटूंगी अब देखना होगा कि घटना के कुछ पीड़ितों से मुलाकात के बाद क्या प्रियंका वापस लौटती हैं या फिर अब भी सोनभद्र जाने की जिद पर अड़ी रहती हैं। —PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Top News view more...

Latest News view more...