Mon, Apr 6, 2026
Whatsapp

पैसों के बदले डॉलर देकर धोखाधड़ी करने वाला विदेशी गिरफ्तार

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- April 02nd 2019 05:58 PM
पैसों के बदले डॉलर देकर धोखाधड़ी करने वाला विदेशी गिरफ्तार

पैसों के बदले डॉलर देकर धोखाधड़ी करने वाला विदेशी गिरफ्तार

सोनीपत। (जयदीप राठी) सोनीपत के कुंडली थाना पुलिस ने पैसों के बदले डॉलर देने के मामले में धोखाधड़ी करने वाले एक विदेशी को गिरफ्तार किया है। यह विदेशी ईरान का रहने वाला है। जिसका नाम मोहम्मद मुक्ति बताया जा रहा है। यह शख्स दुकानदारों से पैसों के बदले डॉलर देने के बहाने धोखाधड़ी करता था। गांव पबशरा में रहने वाले एक दुकानदार वीरेंद्र ने पुलिस में इस विदेशी धोखेबाज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। दुकानदार ने इस विदेशी पर 41 हजार रूपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने कारवाई कर इस विदेशी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। [caption id="attachment_277711" align="aligncenter" width="700"]Police फिलहाल पुलिस इस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।[/caption] पुलिस का कहना है कि ईरान से आया यह विदेशी सोनीपत में दुकानदारों से पैसों के बदले डॉलर देने के बहाने लूट को अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस इस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें: इनेलो नेता सतीश देसवाल की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK