Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा TMC में हुए शामिल, मोदी-शाह पर बोला हमला

Written by  Arvind Kumar -- March 13th 2021 01:54 PM
पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा TMC में हुए शामिल, मोदी-शाह पर बोला हमला

पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा TMC में हुए शामिल, मोदी-शाह पर बोला हमला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। इस बीच पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा शनिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। बता दें कि इससे पहले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी में शामिल हुए थे। [caption id="attachment_481300" align="aligncenter" width="700"]Yashwant Sinha joins Trinamool Congress पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा TMC में हुए शामिल, मोदी-शाह पर बोला हमला[/caption] पत्रकारों से बातचीत में यशवंत सिन्हा ने कहा कि प्रजातंत्र की ताकत प्रजातंत्र की संस्थाएं होती हैं। आज लगभग हर संस्था कमजोर हो गई है, उसमें देश की न्यायपालिका भी शामिल है। हमारे देश के लिए ये सबसे बड़ा खतरा पैदा हो गया है। यह भी पढ़ें- हरियाणा में किसान मित्र योजना होगी शुरू, बजट में फलों के बागों पर सब्सिडी बढ़ाई गई यह भी पढ़ें- बजट में सीएम खट्टर की घोषणा- हरियाणा में स्थापित होंगे 1000 ‘हेल्थ वेलनेस सेंटर’ [caption id="attachment_481297" align="aligncenter" width="700"]Yashwant Sinha joins Trinamool Congress पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा TMC में हुए शामिल, मोदी-शाह पर बोला हमला[/caption] यशवंत सिन्हा ने दावा किया कि इसमें कोई शक नहीं है कि तृणमूल कांग्रेस बहुत बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी। बंगाल से पूरे देश में एक संदेश जाना चाहिए कि जो कुछ मोदी और शाह दिल्ली से चला रहे हैं, अब देश उसको बर्दाश्त नहीं करेगा। [caption id="attachment_481299" align="aligncenter" width="700"]Yashwant Sinha joins Trinamool Congress पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा TMC में हुए शामिल, मोदी-शाह पर बोला हमला[/caption] उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है कि चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संस्था नहीं रही है। तोड़-मरोड़ कर चुनाव 8 चरणों में कराने का फैसला मोदी-शाह के नियंत्रण में लिया गया है और भाजपा को फायदा पहुंचाने के​ ​ख्याल से लिया गया है।


Top News view more...

Latest News view more...