Mon, Sep 7, 2026
Whatsapp

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पीएम मोदी से की मुलाकात

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- September 16th 2019 04:03 PM
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पीएम मोदी से की मुलाकात

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पीएम मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने टि्वट कर इस मुलाकात की जानकारी दी है। पीएमओ कार्यालय ने कहा, “ जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। ” [caption id="attachment_340430" align="aligncenter" width="700"]Satyapal Malik 1 जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पीएम मोदी से की मुलाकात[/caption] माना जा रहा है कि सत्यपाल मलिक ने प्रधानमंत्री के साथ राज्य में विभिन्न विकास कार्यक्रमों और वहां की मौजूदा स्थिति के बारे में चर्चा की। साथ ही राज्य में सामान्य स्थिति की बहाली के लिए उठाये जा रहे कदमों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें : फिर मिलेंगे मोदी-ट्रंप, अमेरिका के ह्यूस्टन में 22 को होगा कार्यक्रम गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से वहां पर स्थिति सामान्य बनाने के लिए सरकार भरपूर प्रयास कर रही है। प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर भी सरकार खाका तैयार कर रही है। ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK