कोरोना वायरस: गुरुग्राम के ये छह इलाके Containment जोन में, लॉकडाउन में सख्ती के आदेश
गुरुग्राम। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए गुरुग्राम के छह इलाकों को कंटेनमेंट जोन में शामिल करने के आदेश दिए गए हैं। इन आदेशों के मुताबिक गुरुग्राम की देवी लाल कॉलोनी, सन सिटी सेक्टर-54, सेक्टर 39, फाजिलपुर झरसा, वार्ड नंबर-11 पटौदी, रायपुर गांव, सोहना को कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। इन क्षेत्रों में कोरोना का विस्तार ना हो इसके चलते प्रशासन ने यह कदम उठाया है। साथ ही जिला प्रशासन गुरुग्राम सिविल सर्जन, नगर निगम और जिला पुलिस के अधिकारियों को भी इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन के आदेशों के मुताबिक गुरुग्राम डीडीएमए के चयरपर्सन को क्षेत्र में किसी भी एरिया को सील करने का अधिकार दिया गया है ताकि वह समय रहते कोरोना वायरस को फैलने से रोकने संबंधी निर्णय ले सकें। जिन इलाकों में कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं उन इलाकों में लॉकडाउन में सख्ती बरतने के आदेश भी जिला प्रशासन द्वारा दिए गए हैं।
---PTC NEWS----