Sun, Dec 14, 2025
Whatsapp

हरियाणा का 'मनोहर' बजट, वृद्धावस्था पेंशन बढ़ी, किसानों के लिए नई योजना

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- March 12th 2021 01:24 PM
हरियाणा का 'मनोहर' बजट, वृद्धावस्था पेंशन बढ़ी, किसानों के लिए नई योजना

हरियाणा का 'मनोहर' बजट, वृद्धावस्था पेंशन बढ़ी, किसानों के लिए नई योजना

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 1,55,645 करोड़ रुपए का बजट पेश किया,जो कि संशोधित अनुमान 2020-21 के 1,37,738 करोड़ रुपये से 13 प्रतिशत अधिक है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर 2500 रुपये महीना करने की घोषणा की। यह बढ़ौतरी 1 अप्रैल से लागू होगी। वहीं सीएम ने किसानों के लिए हर खेत स्वस्थ खेत अभियान चलाने की घोषणा की। इस अभियान में मृदा स्वास्थ्य और मृदा की गुणवत्ता के आधार पर फसल चयन की सुविधा उपलब्ध करवाने पर बल दिया जाएगा। सरकार का मार्च, 2021 तक 500 किसान उत्पादक संगठन स्थापित करने का लक्ष्य है। अभी तक 486 किसान उत्पादक संगठन बनाए जा चुके हैं और मार्च, 2022 तक 1,000 किसान उत्पादक संगठन स्थापित किए जांएगे। उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए फसल समूह विकास कार्यक्रम क्रियान्वित किया जा रहा है। सरकार ने फसल अवशेष प्रबंधन के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। अलग-अलग किसानों को सब्सिडी पर 10,042 मशीनें प्रदान की गई हैं और 1345 कस्टम हायरिंग सेंटर खोले गए। CM Manohar Lal Budget Announcementsसरकार जीरो बजट खेती, जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। इस पद्धति में 3 वर्षों में एक लाख एकड़ क्षेत्र को कवर किया जाएगा। इन पद्धतियों में गोषालाओं को जोड़ा जाएगा, किसानों को प्रषिक्षण दिया जाएगा और उनके प्रोत्साहन के लिए उचित सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इन पद्धतियों से उत्पादित कृषि पैदावार की बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए परीक्षण और प्रमाणीकरण के लिए प्रयोगषालाएं स्थापित की जाएंगी।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK