Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

कोरोना के बढ़ रहे मामलों पर बोले सीएम खट्टर- बारिश में बाढ़ का अनुमान लगा सकते हैं सुनामी का नहीं

Written by  Arvind Kumar -- April 28th 2021 03:56 PM -- Updated: April 28th 2021 04:27 PM
कोरोना के बढ़ रहे मामलों पर बोले सीएम खट्टर- बारिश में बाढ़ का अनुमान लगा सकते हैं सुनामी का नहीं

कोरोना के बढ़ रहे मामलों पर बोले सीएम खट्टर- बारिश में बाढ़ का अनुमान लगा सकते हैं सुनामी का नहीं

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में कोरोना के ताजा हालत पर जानकारी दी। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉंफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में 24 घंटे 11931 नए केस मिले हैं। 24 घंटे में 84 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली से सटे जिलों का बुरा हाल हुआ। गुरुग्राम में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3684 नए केस मिले हैं। वहीं फरीदाबाद में भी 1330 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना अनुमान से ज्यादा बढ़ रहा है। बारिश में बाढ़ का अनुमान लगा सकते हैं सुनामी का नहीं। उन्होंने कहा कि फरवरी तक लग रहा था कि हालात काबू में है। लेकिन आज जिस रफ्तार से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं वो चिंतित करने वाला है। यह भी पढ़ेंअगले दो दिन में अमेरिका से आएंगे 600 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार बनाएगी ऑक्सीजन नियंत्रण कक्ष, यह होगा काम [caption id="attachment_493140" align="aligncenter" width="700"] कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए MBBS और मेडिकल स्टूडेंट्स को रखेगी हरियाणा सरकार[/caption] वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। ऑक्सीजन के ट्रांसपोर्ट की सबसे बड़ी परेशानी है। हम ऑक्सीजन के लिए नेटवर्क बनाने में लगे हुए हैं। पूरी ताकत के साथ सरकार काम में लगी हुई है। हमें टैंकर की जरूरत पड़ रही है। इंडस्ट्री से नाइट्रोजन टैंकर काम में ले रहे हैं। एलपीजी के खाली सिलेंडर को भी इस्तेमाल करने की कोशिश हो रही है।


Top News view more...

Latest News view more...