Thu, May 2, 2024
Whatsapp

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा, अब तक 8 गोल्ड झटके

Written by  Vinod Kumar -- June 06th 2022 12:58 PM -- Updated: June 06th 2022 01:05 PM
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा, अब तक 8 गोल्ड झटके

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा, अब तक 8 गोल्ड झटके

खेल के क्षेत्र में पदकों की झड़ी लगाने वाले हरियाणा का खेलो इंडिया गेम्स-2021 में दबदबा देखने को मिल रहा है। हरियाणा के खाते में 7 गोल्ड मेडल हो गए हैं। महाराष्ट्र 9 गोल्ड के साथ पहले नंबर पर है। सोमवार को वेटलिफ्टिंग में 55 केजी भार वर्ग की प्रतियोगिता में हरियाणा की ऊषा ने गोल्ड पक्का किया। इसके साथ ही आर्किस्टिक योगा में भी हरियाणा की झोली में स्वर्ण पदक गिरा। इसके साथ ही आज हरियाणा ने कबड्डी में चंडीगढ़ को 62-28 से मात दी। फुटबॉल में हरियाणा ने मिजोरम को 3-0 से हराया।



इससे पहले रविवार को वृंदा यादव ने साइकलिंग में हरियाणा को पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल दिलवाया था। वृंदा यादव ने 7.5 किलोमीटर की रेस में स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र और चंडीगढ़ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 10 किलोमीटर साइक्लिंग में हरियाणा को कांस्य पदक मिला है। वहीं हरियाणा के रवि सिंह ने रवि सिंह ने स्क्रैच रेस में कांस्य पदक अपने नाम किया।


हरियाणा के नीरज कुमार ने भी टाइम ट्रायल रेस साइक्लिंग में कांस्य पदक जीता। नीरज कुमार 1 किलोमीटर की रेस में तीसरे स्थान पर रहे। 500 मीटर की रेस में हरियाणा की सविता ने कांस्य पदक जीता।


रेसलिंग में 92 किलोग्राम भार वर्ग में साहिल जागलान ने हरियाणा को तीसरा गोल्ड मैडल दिलवाया। उन्होंने फाइनल में पंजाब के रेसलर को हराकर गोल्ड अपने नाम किया। रेसलिंग में 51 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज तीनों मेडल हरियाणा के खाते में गए। रोनित ने गोल्ड, राहुल ने सिल्वर और कपिल दलाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।


गत चैंपियन महाराष्ट्र ने रविवार को 9 स्वर्ण पदक के साथ तालिका में बढ़त बना ली है। वहीं हरियाणा 7 स्वर्ण पदक साथ दूसरे स्थान पर है। हरियाणा ने टूर्नामेंट में अब तक कुल 24 पदक हासिल किए हैं। वहीं, महाराष्ट्र ने कुल 17 पदक जीते हैं, जिसमें 9 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल है। महाराष्ट्र ने भारोत्तोलन में 4 में से 3 स्वर्ण पदक जीते। योग में 3 और साइकिलिंग में 1 स्वर्ण हासिल किया।


Top News view more...

Latest News view more...