हरियाणा सरकार ने बढ़ाया गन्ने का रेट, अब 362 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से होगी खरीद
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने गन्ने के दाम में 12 रूपए की बढ़ोतरी की है। प्रदेश में गन्ने का भाव पहले 350 रूपए प्रति क्विंटल था जिसमें सरकार ने 12 रूपए की बढ़ोतरी कर 362 रूपए प्रति क्विंटल कर दिया है।
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया की गन्ने का दाम हरियाणा में अब सबसे अधिक है। जेपी दलाल ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रैस वार्ता में ये घोषणा की है।
यह भी पढ़ें- किसानों और प्रशासन में नहीं बनी बात, जारी रहेगा धरना
यह भी पढ़ें- गेहूं, जौ, चने की MSP में नाममात्र 2% की बढ़ोत्तरी किसानों के साथ मजाक: हुड्डा
वहीं जेपी दलाल ने बताया कि हरियाणा के किसानों को पंजाब से अधिक दाम गन्ने के मिल रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि हरियाणा में सभी गन्ना किसानों की पेमेंट मिलों न कर दी है। उन्होंने ये कहा कि प्रदेश सरकार ने मिलों को गन्ने की खरीद में भी बढ़ोतरी करने के आदेश दिए हैं। जेपी दलाल ने कहा कि नारायणगढ़ मिल घाटे में चल रहा है जिसकी जांच करवाई जाएगी।