Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

हॉकी में कांस्य पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को मिलेंगे ढाई करोड़, सीएम ने की घोषणा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- August 05th 2021 03:52 PM -- Updated: August 05th 2021 03:53 PM
हॉकी में कांस्य पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को मिलेंगे ढाई करोड़, सीएम ने की घोषणा

हॉकी में कांस्य पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को मिलेंगे ढाई करोड़, सीएम ने की घोषणा

चंडीगढ़। ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम पर तोहफों की झड़ी शुरू हो गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले सुरेंद्र कुमार और सुमित को ढाई करोड़ का इनाम देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्हें क्लास-2 की नौकरी भी मिलेगी। वहीं मुख्यमंत्री ने ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि ओलंपिक खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतने का इतिहास रच दिया। यह भी पढ़ें- 29 साल पहले हुआ था फर्जीवाड़ा, अब जाकर हुआ खुलासा यह भी पढ़ें- रवि दहिया फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार मास्को ओलंपिक खेल-1980 में स्वर्ण पदक जीता था। यदि कांस्य पदक की बात की जाए तो भारत ने म्यूनिख ओलंपिक खेल-1972 में इसे अपने नाम आखिरी बार किया था।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK