Mon, Sep 7, 2026
Whatsapp

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने थामा 'हाथ', मथुरा से नहीं मिला टिकट

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- March 24th 2019 10:03 AM -- Updated: March 24th 2019 10:35 AM
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने थामा 'हाथ', मथुरा से नहीं मिला टिकट

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने थामा 'हाथ', मथुरा से नहीं मिला टिकट

चंडीगढ़। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने आखिरकार अपनी सियासी पारी शुरू कर दी है। तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए सपना चौधरी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। सपना चौधरी ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के घर पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस सपना को यूपी की मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी की खिलाफ उतार सकती है लेकिन मथुरा से पार्टी ने महेश पाठक को चुनावी मैदान में उतारा है। [caption id="attachment_273520" align="aligncenter" width="700"]Sapna Chaudhary सपना चौधरी ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के घर पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।[/caption] सपना चौधरी के राजनीति में उतरने की चर्चाएं काफी समय से चल रहीं थी। इन चर्चाओं को बल तब मिला था जब सपना सोनिया गांधी से मिलने का वक्त मांगने कांग्रेस दफ्तर पहुंची थीं और खुलकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका की तारीफ की थी। यह भी पढ़ेंकांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची, कई दिग्गजों के नाम शामिल

अभी यह कहा नहीं जा सकता है कि सपना क्या चुनाव लड़ेंगी या फिर महज पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। देखना होगा कि कांग्रेस ने किस रणनीति के तहत सपना को पार्टी में शामिल किया है।

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK