Mon, May 19, 2025
Whatsapp

हिमाचल में बेवजह किसी को नहीं किया जाएगा तंग, सुरक्षा की दृष्टि से किया गया हाई अलर्ट- CM सुक्खू

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। अमृत पाल सिंह के फरार होने के बाद हिमाचल में भी हाई अलर्ट है। ऐसे में अब बार्डर पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- March 20th 2023 03:06 PM
हिमाचल में बेवजह किसी को नहीं किया जाएगा तंग, सुरक्षा की दृष्टि से किया गया हाई अलर्ट- CM सुक्खू

हिमाचल में बेवजह किसी को नहीं किया जाएगा तंग, सुरक्षा की दृष्टि से किया गया हाई अलर्ट- CM सुक्खू

ब्यूरो: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद पंजाब में हड़कंप मचा हुआ है। पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में भी सुरक्षा के लिहाज से सरकार ने हाई अलर्ट किया है।

पंजाब के साथ लगने वाले हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। ताकि कोई संदिग्ध हिमाचल प्रदेश में न घुस सके। 


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद हिमाचल प्रदेश में भी सुरक्षा के लिहाज से हाई अलर्ट किया गया है ।

हालांकि बेवजह किसी भी पर्यटक को तंग नहीं किया जाएगा। यह सुनिश्चित करने के भी पुलिस को निर्देश दिए हैं।

  

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK