Thu, Dec 11, 2025
Whatsapp

M-Pneumoniae: दिल्ली एम्स में मिले एम-निमोनिया के 7 पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

दिल्ली में एम्स में एम-निमोनिया के 7 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। एम-निमोनिया के केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- December 07th 2023 03:10 PM -- Updated: December 07th 2023 03:16 PM
M-Pneumoniae: दिल्ली एम्स में मिले एम-निमोनिया के 7 पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

M-Pneumoniae: दिल्ली एम्स में मिले एम-निमोनिया के 7 पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

ब्यूरोः चीन में बच्चों में श्वसन संबंधी बीमारी (निमोनिया) के मामले अब दिल्ली में भी सामने आए हैं। दिल्ली में एम्स में एम-निमोनिया के 7 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। एम-निमोनिया के केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। 'लैंसेट माइक्रोब' में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, एक मामले का पता पीसीआर टेस्ट के के माध्यम से लगाया गया था और 6 मामले आईजीएम एलिसा परीक्षण में पाए गए हैं। बता दें एम्स दिल्ली में कुल 67 टेस्ट कराए गए है, जिनमें से 7 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं।

नई दिल्ली के एम्स में एम-निमोनिया बैक्टीरिया पाया गया है, इसका संबंध चीन से है। बता दें इस समय एम-निमोनिया चीन के बच्चों में फैला हुआ है। चीन में एम-निमोनिया अभी कोरोना की तरह फैल रहा है। लैंसेट माइक्रोब में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल से सितंबर 2023 तक भारत में ऐसे 7 मामले पाए गए। रिपोर्ट के अनुसार पीसीआर टेस्ट में करीब 3 प्रतिशत मामले आए हैं, जबकि आइजीएम इलीसा टेस्ट के दौरान 16 प्रतिशत मामले पकड़ में आते हैं। 


चीन में तेजी से फैला है निमोनिया

बता दें चीन में लोगों में निमोनिया तेजी से फैल रहा है। इतना ही नहीं यह बैक्टीरिया यूनाइटेड स्टेट्स, यूके, इजराइल, भारत सहित कई अन्य देशों में इसके मरीज सामने आए हैं। वहीं, पूरे वर्ल्ड में निमोनिया वायरस का अलर्ट भी जारी किया गया है।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK