Agni-3 missile: ढाई मिनट में ही पाकिस्तान को तहस नहस कर सकती है अग्नि-3, बीजिंग पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 13 मिनट
Agni-3 missile: भारत ने अपनी सबसे घातक मिसाइल अग्नि-3 (Agni-3) का सफल परीक्षण किया है। अग्नि तीन बहुत ही घातक मिसाइल है। ये परमाणु हथियार (nuclear weapon) ले जाने में सक्ष्म है। अग्नि -3 इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल (intermediate range ballistic missile) है। मिसाइल का परीक्षण पूरी तरह से सफल रहा और यह विभिन्न मानकों पर खरी उतरी है।
ये भारत की दूसरी मिसाइल है जो सबसे अधिक दूरी तक निशाना लगा सकती है। इसकी मारक क्षमता 3 से पांच हजार के बीच बताई जा रही है। चीन का बीजिंग और पाकिस्तान, अफगानिस्तान, हॉर्न ऑफ अफ्रीका, अरब देश, इंडोनेशिया, म्यांमार जैसे कई देश इसकी रेंज में होंगे।
इसकी लंबाई 17 मीटर और व्यास 2 मीटर और वजन 50 हजार किलोग्राम है। इसकी गति इस मिसाइल की खासियत है। Agni-3 मिसाइल की गति मैक 15 है। यानी 18,522 किलोमीटर प्रतिघंटा। कुल मिलाकर एक सेकेंड में ये 5 से 6 किलोमीटर का सफर तय कर लेगी। इसे 8x8 ट्रांसपोर्टर इरेक्टर लॉन्चर से छोड़ा जाता है।
माना जा रहा है कि अग्नि-3 मिसाइल बीजिंग की दूरी 12.63 मिनट में पूरी कर लेगी। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद तक ढाई मिनट में पहुंच जाएगी। इतना ही नहीं ये मिसाइल 1.5 टन का हथियार लाद कर एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में सक्षम है।
अब तक भारत 700 किलोमीटर तक मार करने वाली अग्नि-1, 2 हजार किलोमीटर की क्षमता वाली अग्नि-2, के साथ अग्नि मिसाइल के 3,4 और पांचवें वर्जन को लॉन्च कर चुका है।
- PTC NEWS