Thu, Mar 12, 2026
Whatsapp

हरियाणा सीएम मनोहर लाल को किया मध्य प्रदेश का ऑब्जर्वर नियुक्त, केंद्रीय नेतृत्व ने दी जिम्मेदारी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर को केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। भाजपा ने हरियाणा सीएम को मध्य प्रदेश का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- December 08th 2023 01:29 PM
हरियाणा सीएम मनोहर लाल को किया मध्य प्रदेश का ऑब्जर्वर नियुक्त, केंद्रीय नेतृत्व ने दी जिम्मेदारी

हरियाणा सीएम मनोहर लाल को किया मध्य प्रदेश का ऑब्जर्वर नियुक्त, केंद्रीय नेतृत्व ने दी जिम्मेदारी

ब्यूरोः हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर को केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। भाजपा ने हरियाणा सीएम को मध्य प्रदेश का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इसको लेकर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आदेश जारी किए हैं। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी लेटर में मनोहर लाल को विधायक दल की नेता चुनने की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, साथ में लेटर में कहा कि मनोहर लाल की टीम में 2 और सदस्य भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्षमण और राष्ट्रीय सचिव सुश्री आशा लकड़ा का नाम शामिल है।

इन वजहों से मिली बड़ी जिम्मेदारी...


प्रधानमंत्री मोदी के करीबी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर पीएम नरेंद्र मोदी के काफी करीबी है। वह अक्सर कहते रहते हैं कि वह पीएम मोदी के अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने पीएम मोदी के साथ हरियाणा में संघ में अच्छा समय व्यतीत किया है। इसके साथ ही वह हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी हर 3 महीने में पीएम मोदी से मिलने के लिए दिल्ली जाते हैं। 

 मनोहर लाल खट्‌टर की रही छवि साफ स्वच्छ 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर की छवि साफ स्वच्छ रही है। मुख्यमंत्री बनने के कार्यकाल में मनोहर लाल खट्टर पर कोई बड़ा आरोप उन पर नहीं लगा है। साथ में सरकारी विभागों से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कई बड़े फैसले भी लिए हैं। 

पार्टी को हर चुनाव में मिला फायदा

हरियाणा में सीएम मनोहर लाल के कार्यकाल के दौरान भाजपा को हर चुनाव में फायदा मिला है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में राज्य की 10 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिली है। इसके अलावा नगर निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव में भी पार्टी को बढ़त मिली है। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK