पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी
पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी[/caption]
मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां विक्रम को डॉक्टरों ने मृत करार दे दिया तो वहीं ज्योति की भी इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मौके से फॉरेंसिक सुबूत कब्ज़े में ले मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
[caption id="attachment_339247" align="aligncenter" width="700"]
पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी[/caption]
मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मृतक के दोस्त अभिनव अग्रवाल को हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने अभिनव अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विक्रम ने अभिनव को तकरीबन 2 लाख रुपये दिए थे। नामी कंपनी में नौकरी दिलवाने के लिए ये पैसे दिए गए थे लेकिन न तो अभिनव नौकरी दिलवा रहा था और न ही पैसे वापिस कर रहा था।
[caption id="attachment_339245" align="alignleft" width="150"]
मृतक (फाइल फोटो)[/caption]
पुलिस की माने तो कल देर शाम मृतक विक्रम ने अपने दोस्त के अभिनव के साथ शराब पी। लेकिन अभिनव ने शराब नहीं पी और सुबह जब शोर हुआ तो परिजन मौके पर पहुंचे. परिजनों ने देखा कि विक्रम मकान की छत पर खुन से लथपथ हालात में पड़ा था और ज्योति सीढ़ियों में दर्द से छटपटा रही थी। बहरहाल पुलिस ने मौके से वारदात में इस्तेमाल हथियारों को कब्जे में ले अभिनव से पूछताछ शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : 4 माह पहले लूट की वारदात को दिया था अंजाम, कुछ ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश
---PTC NEWS---