
नई दिल्ली। भारतीय अधिकारियों को लेकर काबुल से उड़ान भरने वाला भारतीय वायु सेना का C-17 विमान गुजरात के जामनगर में लैंड किया है। इसमें करीब 120 भारतीयों को वापस लाया गया है।
इसमें ज्यादातर दूतावास के कर्मचारी शामिल है। कर्मचारियों को कल देर शाम हवाई अड्डे के सुरक्षित इलाकों में सुरक्षित पहुंचा दिया गया था। आज सुबह उन्हें C-17 विमान के जरिए देश पहुंचाया गया।
#WATCH | Indian Air Force C-17 aircraft that took off from Kabul, Afghanistan with Indian officials, lands in Jamnagar, Gujarat. pic.twitter.com/1w3HFYef6b
— ANI (@ANI) August 17, 2021
यह भी पढ़ें- तालिबान के कब्जे के बाद काबुल में हालात खराब, एयरपोर्ट पर फायरिंग से मची भगदड़
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि यह फैसला किया गया है कि काबुल में भारत के राजदूत और उनके भारतीय कर्मियों को मौजूदा हालात के मद्देनजर तत्काल देश वापस लाया जाएगा।
वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि अफगानिस्तान से जो भारतीय आना चाहते हैं वे सुरक्षित स्थान पर हैं। उन्हें एक-दो दिन में भारत वापस लाया जाएगा।