Sun, Sep 6, 2026
Whatsapp

दुष्यंत का वार, कहा- बेरोजगारी और निवेश को लेकर झूठ बोल रहे मुख्यमंत्री

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- September 25th 2019 03:16 PM -- Updated: September 25th 2019 03:19 PM
दुष्यंत का वार, कहा- बेरोजगारी और निवेश को लेकर झूठ बोल रहे मुख्यमंत्री

दुष्यंत का वार, कहा- बेरोजगारी और निवेश को लेकर झूठ बोल रहे मुख्यमंत्री

नई दिल्ली। जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने नई दिल्ली में पत्रकार वार्ता कर सीएम मनोहर लाल पर राजनीतिक हमला किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बीते दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जो 5 साल के झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने कहा कि 80 हज़ार बेरोजगार हैं, लेकिन वो यह भूल गए कि 4 हज़ार के करीब क्लर्क की भर्तियों के लिए 15 लाख लोगों ने धक्के खाये। दुष्यंत ने आरोप लगाया कि बेरोजगारी को लेकर सीएम झूठ बोल रहे हैं। [caption id="attachment_343525" align="alignleft" width="300"]Dushyant Chautala 3 दुष्यंत का वार, कहा- बेरोजगारी और निवेश को लेकर झूठ बोल रहे मुख्यमंत्री[/caption] वहीं दुष्यंत ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री प्रदेश में करोड़ों का निवेश होने की बात कर रहे हैं लेकिन सच क्या है, यह अब सबके सामने आ गया है। दुष्यंत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने निवेश के लिए विदेश के दौरे किए लेकिन वो निवेश लाने में विफल रहे। यह भी पढ़ें : सुरजेवाला का चैलेंज : अगर सीएम खट्टर क्लर्क का पेपर पास कर दें तो राजनीति छोड़ दूंगा [caption id="attachment_343524" align="aligncenter" width="700"]Dushyant Chautala 2 दुष्यंत का वार, कहा- बेरोजगारी और निवेश को लेकर झूठ बोल रहे मुख्यमंत्री[/caption] दुष्यंत ने सवाल उठाया कि बीते पांच सालों में खट्टर सरकार ने क्या किया जो अब एचएसएसी को कहना पड़ रहा है कि बच्चों के परीक्षा केंद्र जिले में ही बनाए जाएं। दुष्यंत ने बताया कि क्लर्क की परीक्षा देने दूसरे जिले गए कई बच्चों की मौत की खबर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रही है जो कि हरियाणा के युवा बर्दाश्त नहीं करेंगे। ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK