Sun, Sep 6, 2026
Whatsapp

गाड़ी ने तीन कांवड़ियों को मारी टक्कर, हंगामे के बाद गुस्से में कार को किया आग के हवाले

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- July 25th 2022 03:24 PM -- Updated: July 25th 2022 03:26 PM
गाड़ी ने तीन कांवड़ियों को मारी टक्कर, हंगामे के बाद गुस्से में कार को किया आग के हवाले

गाड़ी ने तीन कांवड़ियों को मारी टक्कर, हंगामे के बाद गुस्से में कार को किया आग के हवाले

यमुनानगर/तिलक भारद्वाज: कस्बा रादौर में एक आनियंत्रत होकर कार तीन कांवड़ियों से टकरा गई। टक्कर के बाद कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया और हाईवे को जाम कर दिया। इसके बाद गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। कार चालक किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागा। कांवड़ियों ने घंटो यमुनानगर कुरूक्षेत्र मार्ग को जाम कर रखा। दरअसल हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे तीन कांवड़ियों से यमुनानगर के कस्बा रादौर में एक कार आनित्रित होकर टकरा गई। इसके बाद तीनों कांवड़ियों को मामूली चोटे आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन फानन में तीनों को यमुनानगर सिविल अस्पताल में ले आई। इसके बाद तरफ रास्ते में आ रहे कांवडियों को जब हादसे के बारे में पता चला तो उन्होंने कार को घेर लिया। हालाकि मौका पाते ही कार चालक तो मौके से जान बचाकर भाग निकला, लेकिन कांवडियों ने इस कार पर डंडों से हमला कर दिया। पुलिस के समझाने के बावजूद कावडियों ने पुलिस की एक नहीं मानी और कार को पूरी तरहा से क्षतिग्रस्त करने के बाद उसे पलट दिया। पुलिस कावडियों को रोकने में लगी रही, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में कावड़ियों ने कार को आग के हवाले कर सड़क के दोनों तरफ जाम लगा दिया। कांवड़ियों को समझाने में प्रशासन को भी काफी पसीना बहाना पडा। पुलिस के सामने ही कार धू-धू कर जल गई। बता दें कि हंगामा कर रहे कांवड़ियों को लगा था कि कार की टक्कर से एक कांवड़ लेकर आ रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके बाद यह लोग उग्र हो गए थे, लेकिन बाद में पुलिस ने तीनों कांवड़ियों को मामूली चोटें आने की बात कही। इसके बाद ही कांवड़ लेकर आ रहे लोग शांत हुए। कार में लगी आग को तो फायर कर्मचारियों ने बुझा दिया, लेकिन तब तक कार पूरी तरहा से जल कर राखा हो चुकी थी। फिल्हाल पुलिस ने जैसे तैसे कांवड़ियों को समझाने के बाद जाम को खुलवा दिया। इसके बाद कांवड़िये आंगे के लिए रवाना हो गए।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK