Mon, May 19, 2025
Whatsapp

कुल्लू थप्पड़ कांड: जाने कौन हैं गौरव सिंह, क्यों हमेशा चर्चा में रहता है ये IPS ऑफिसर

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- June 24th 2021 10:38 AM
कुल्लू थप्पड़ कांड: जाने कौन हैं गौरव सिंह, क्यों हमेशा चर्चा में रहता है ये IPS ऑफिसर

कुल्लू थप्पड़ कांड: जाने कौन हैं गौरव सिंह, क्यों हमेशा चर्चा में रहता है ये IPS ऑफिसर

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के दौरान कुल्लू में पुलिस अधिकारियों में आपसी भिड़ंत हो गई है। जहां कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने सीएम के सिक्योरिटी इंचार्ज को थप्पड़ जड़ दिए वहीं एक अन्य पुलिस कर्मी ने एसपी को कई दफा लात मार दी। सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद से तीनों पुलिस अधिकारियों को आवश्यक छुट्टी पर भेज दिया गया और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- हुड्डा बोले- गठबंधन सरकार की नीयत और नीतियों से परेशान है किसान यह भी पढ़ें- ओपी चौटाला की रिहाई हम सबके लिए राहत और खुशी भरी खबर: दिग्विजय चौटाला बता दें कि सीएम के सिक्योरिटी इंचार्ज को थप्पड़ मारने वाले IPS गौरव सिंह हिमाचल के सबसे कम उम्र के आईपीएस अधिकारी हैं। वे हमेशा ही चर्चा में छाए रहते हैं। इस बार वो हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे ब्रजेश सूद को थप्पड़ मारने के बाद सुर्खियों में आए हैं। उनके इस दबंग अवतार के बाद कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनके खिलाफ बोल रहे हैं। गौरव का जन्म 1 जुलाई 1990 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था। 2013 बैच में आईपीएस बनने वाले गौरव इससे पहले बद्दी में भी बतौर एसपी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। यहां उन्होंने खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वे शिमला और कांगड़ा में एएसपी के तौर पर अपनी सेवाए दे चुके हैं।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK