Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

दुखद! जन्मदिन पर बाजार से केक लाने गया मासूम सड़क हादसे का शिकार

Written by  Arvind Kumar -- September 28th 2020 04:45 PM -- Updated: September 28th 2020 04:48 PM
दुखद! जन्मदिन पर बाजार से केक लाने गया मासूम सड़क हादसे का शिकार

दुखद! जन्मदिन पर बाजार से केक लाने गया मासूम सड़क हादसे का शिकार

फतेहाबाद। (साहिल रुखाया) रतिया शहर के टोहाना रोड पर स्थित गौशाला के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार बच्चे की मौत हो गई। इस घटना का लाइव CCTV भी सामने आया है, इस दुर्घटना में बच्चे के माता-पिता भी घायल हो गए। Minor Died in a Road Accident on his Birthday Fatehabad News (2) दुखद यह रहा कि उस बच्चे का जन्मदिन था और जन्मदिन मनाने के लिए अपने माता-पिता के साथ शहर से केक लेने आया था। बच्चे की मौत को लेकर पूरे गांव में ही मातम छा गया। educareस्वजनों ने बताया कि गांव रायपुर का अवतार सिंह दोपहर को बाइक से अपनी पत्‍‌नी व 8 बर्षीय सुखमन के साथ शहर में बेटे के जन्म-दिन के लिए केक व अन्य सामान लेने आए थे। सामान व केक आदि खरीद कर तीनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव रायपुर वापस जा रहे थे तो शहर की सीमा के बाहर गौशाला के पास एक वाहन के साथ टक्कर हो गई। बताया जाता है कि जिस वाहन के साथ टक्कर हुई थी, उस पर लोहे की चादरें आदि लदी हुई थी। चादरों की नोक आदि बाइक पर बैठे बच्चे के गले में धंस गई। गले पर गहरी चोट लगने के कारण उसे गंभीर अवस्था में रतिया के सरकारी अस्पताल में लाया गया। लेकिन चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका। Minor Died in a Road Accident on his Birthday Fatehabad News (2) यह भी पढ़ें: …जब हरियाणा पुलिस ने यूपी पुलिस को हिरासत में ले लिया! यह भी पढ़ें: दिल्ली पहुंची किसान आंदोलन की ‘आग’, इंडिया गेट पर ट्रैक्टर जलायाMinor Died in a Road Accident on his Birthday Fatehabad News (2) चिकित्सकों ने मृतक बच्चे के माता-पिता को मामूली चोटें होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी थी। लेकिन बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में भेजने के साथ पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस ने उपरोक्त दुर्घटना को लेकर कार्रवाई आरम्भ कर दी थी।


Top News view more...

Latest News view more...