हड़ताल पर गए NHM कर्मचारी, मांगे मनवाने के लिए सीएम को खून से लिखा पत्र
गुरुग्राम/पंचकूला/सिरसा। हरियाणा नेशनल हेल्थ मिशन में कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहे NHM कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 2 दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के पहले दिन कर्मचारियों ने प्रदेशभर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
गुरुग्राम में हड़ताल पर गए एनएचएम कर्मचारियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को खून से चिट्ठी लिखी है। [caption id="attachment_251529" align="alignleft" width="336"] एनएचएम कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को खून से चिट्ठी लिखी है[/caption] ये हैं एनएचएम कर्मचारियों की मांगें कर्मचारी अपना काम-काज छोड़ सरकार से मांगें पूरी करने की मांग कर रहे हैं। कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहे NHM कर्मचारियों की मुख्य मांगे नियमित करना, सेवा सुरक्षा, सातवां वेतन आयोग, सेवा नियम संशोधन, सैलरी एक मुश्त करना आदि लंबित चल रही है। यह भी पढ़ें : मासूम बच्चों के भविष्य से खिलवाड़, बिना नोटिस के ही निजी स्कूल में लटका दिया ताला कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है और उनका शोषण कर रही है। एनएचएम कर्मचारियों ने अब चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती तो वे अनिश्चित हड़ताल पर चले जाएंगे।
हड़ताल के चलते अस्पतालों का 70 फीसदी काम प्रभावित हो रहा है जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के चरमराने का खतरा पैदा हो गया है।