Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

आउट ऑफ कंट्रोल पेट्रोल-डीजल की कीमतें, आज फिर इतने बढ़े तेल के रेट

Written by  Vinod Kumar -- April 03rd 2022 10:48 AM -- Updated: April 03rd 2022 10:49 AM
आउट ऑफ कंट्रोल पेट्रोल-डीजल की कीमतें, आज फिर इतने बढ़े तेल के रेट

आउट ऑफ कंट्रोल पेट्रोल-डीजल की कीमतें, आज फिर इतने बढ़े तेल के रेट

राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। आलम यह है कि 22 मार्च से अब तक यानी 13 दिन में पेट्रोल 8 रुपये लीटर तक महंगा हो चुका है। भारतीय तेल कंपनियों ने आज (रविवार), 03 अप्रैल को भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के रेट में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 103 रुपए 41 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 94 रुपए 67 पैसे हो गई है। चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद 22 मार्च यानी मंगलवार को पहली बार इन कीमतों में बदलाव किया गया था। इसके बाद कीमतों में उछाल लगातार जारी है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 118 रुपए 41 पैसे देश की आर्थिक राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 118 रुपए 41 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 102 रुपए 64 पैसे हो गई है। यहां पेट्रोल और डीजल की कीमत में 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये चल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है। Fuel-prices-continue-to-rise-for-10th-consecutive-day-2 किस दिन पेट्रोल पर कितने बढ़े दाम? 22 मार्च- 80 पैसे 23 मार्च- 80 पैसे 25 मार्च- 80 पैसे 26 मार्च- 80 पैसे 27 मार्च- 50 पैसे 28 मार्च- 30 पैसे 29 मार्च- 80 पैसे 30 मार्च- 80 पैसे 31 मार्च- 80 पैसे 02 अप्रैल- 80 पैसे 03 अप्रैल- 80 पैसे जानिए आपके शहर में कितना है दाम पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।


Top News view more...

Latest News view more...