Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जन्मदिन आज, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Written by  Arvind Kumar -- September 26th 2019 10:45 AM -- Updated: September 26th 2019 10:46 AM
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जन्मदिन आज, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जन्मदिन आज, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज 87 वर्ष के हो गए। जन्मदिन पर पूर्व प्रधानमंत्री को बधाईयों का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।

पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शिरकत करने के लिए अमेरिका के दौरे पर हैं। डॉ. सिंह को ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई देते हुए मोदी ने कहा, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, मैं उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” [caption id="attachment_343707" align="alignleft" width="300"]Manmohan Singh 2 पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जन्मदिन आज[/caption] पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत (अब पाकिस्तान) के एक गांव में हुआ था। उन्हें 90 के दशक में देश में आर्थिक सुधारों का सूत्रधार माना जाता है। डॉ. मनमोहन सिंह यूपीए के कार्यकाल में दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें : इनेलो की सरकार बनी तो 15 हजार रुपए देंगे बेरोजगारी भत्ता : अभय


---PTC NEWS---

Top News view more...

Latest News view more...