Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

23 साल का बीए पास युवक निकला कुलदीप बिश्नोई से फिरौती मांगने वाला आरोपी, कई बार खा चुका है जेल की हवा

Written by  Vinod Kumar -- February 18th 2022 11:52 AM -- Updated: February 18th 2022 12:40 PM
23 साल का बीए पास युवक निकला कुलदीप बिश्नोई से फिरौती मांगने वाला आरोपी, कई बार खा चुका है जेल की हवा

23 साल का बीए पास युवक निकला कुलदीप बिश्नोई से फिरौती मांगने वाला आरोपी, कई बार खा चुका है जेल की हवा

हरियाणा के कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई से 2 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी अशोक बिश्नोई गुरुवार शाम उसके गांव मोडायत से गिरफ्तार कर लिया था। अशोक बिश्नोई की उम्र सिर्फ 23 साल है। इतनी कम उम्र में ही अशोक कई बार जेल की हवा खा चुका है। अशोक बिश्नोई इस घटना से पहले बीकानेर में चोरी के दो मामले में जेल की हवा खा चुका है। इसके साथ ही अशोक पर बाईक चोरी समेत चोरी की अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है। इसके अलावा वह बज्जू कस्बे में लड़की को छेड़ते हुए पकड़ा गया था तो काफी पिटाई हुई थी। Police arrested the youth who demanded ransom from Kudlip Bishnoi अशोक बिश्नोई ने बीए तक पढ़ाई की है और खुद को डूंगर कॉलेज में एसएफआई छात्रसंघ का उपाध्यक्ष बताता है। बीते करीब 7 महीने से वह ज्यादातर समय घर से फरार ही रहता है। गांव वाले अशोक बिश्नोई द्वारा कुलदीप बिश्नोई से मांगी गई फिरौती की बात जानकर हैरान हैं। अशोक के पिता जगदीश गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं। अशोक ने मोबाइल ऐप के जरिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कुलदीप बिश्नोई को धमकी भरे मैसेज व फोटो कुलदीप और उनके पीए को भेजे थे। पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। 2 crore extortion money demand from Kuldeep Bishnoi अशोक बिश्नोई खुद भी अकसर मुकाम मेले में जाता रहता है। वहीं पर उसने कुलदीप बिश्नोई को निशाना बनाकर फिरौती मांगने का प्लान तैयार किया था। एक बार में ही मोटा पैसा लेकर वह कुछ बड़ा करने की फिराक में था। अशोक ने बिश्नोई सभा से जुड़े लोगों से ही कुलदीप व उनके पीए का नंबर लिया था और फिर उन नंबरों पर धमकी भरे मैसेज भेजे थे। इस प्रकरण के बारे में आज हिसार पुलिस विस्तार से खुलासा करेगी। Police arrested the youth who demanded ransom from Kudlip Bishnoi बता दें कि कुलदीप बिश्नोई से अशोक ने कुछ दिन पहले व्हाट्स एप पर 2 करोड़ की फिरौती मांगी थी। इसके साथ ही उनके पीए को भी धमकी भरे मैसेज किए थे। पैसे ना देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।


Top News view more...

Latest News view more...