Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

DSGMC चुनाव में जीत से कुछ ही कदम दूर शिरोमणि अकाली दल (बादल)

Written by  Arvind Kumar -- August 25th 2021 12:11 PM -- Updated: August 25th 2021 12:14 PM
DSGMC चुनाव में जीत से कुछ ही कदम दूर शिरोमणि अकाली दल (बादल)

DSGMC चुनाव में जीत से कुछ ही कदम दूर शिरोमणि अकाली दल (बादल)

नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव (DSGMC Election) के रुझान अब नतीजों में तब्दील होने लगे हैं। अब तक आधा दर्जन से अधिक सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। अभी तक के नतीजों में शिरोमणि अकाली दल बादल (शिअद बादल) के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं रुझानों में भी शिरोमणि अकाली दल बादल के उम्मीदवारों को बढ़त है। अब तक के चुनाव नतीजे इस प्रकार से हैं:- वार्ड 38 ग्रेटर कैलाश से मनजीत सिंह जीके (जागो) 661 वोट से जीत गए हैं। वार्ड 43 से विवेक विहार से जसमीन सिंह नोनी (बादल) ने जीत दर्ज की है। वार्ड 44 गीता कालोनी से सुखविंदर सिंह बब्बर (बादल) जीत गए हैं। वार्ड 41 से परविंदर सिंह लक्की (बादल) जीत गए हैं। वार्ड 20 फतेहनगर से अमरजीत सिंह पप्पू (बादल) 500 से ज्यादा वोटों से जीत गए हैं। वार्ड नंबर 46 से भूपेंद्र सिंह भुल्लर (बादल) ने 3 वोटों से जीत हासिल की है। बता दें कि DSGMC चुनाव रविवार 22 अगस्त को संपन्न हुए थे। ये चुनाव हर चार वर्ष बाद करवाए जाते हैं। डीएसजीएमसी की सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 24 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी। डीएसजीएमसी में कुल 55 सदस्य होते हैं। इनमें से 46 संगत द्वारा चुने जाते हैं। इस बार कुल 312 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यह भी पढ़ें- गृह मंत्री अनिल विज PGI में भी एक्टिव मोड में, निपटा रहे कार्यालय के कामकाज यह भी पढ़ें- डेरा सच्चा सौदा के पूर्व मैनेजर की हत्या का मामला, CBI कोर्ट में चल रही सुनवाई पर हाईकोर्ट की रोक इन चुनावों में मुख्य मुकाबला शिरोमणि अकाली दल बादल (शिअद बादल), शिरोमणि अकाली दल दिल्ली (सरना) और जग आसरा गुरु ओट (जागो) के बीच है। देखना होगा कि इस बार कौन इन चुनावों में बाजी मारता है?


Top News view more...

Latest News view more...