Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

कांग्रेस का संकल्प पत्र, मुंगेरी लाल के हसीन सपनों का पुलिंदा : योगेंद्र यादव

Written by  Arvind Kumar -- October 11th 2019 06:49 PM
कांग्रेस का संकल्प पत्र, मुंगेरी लाल के हसीन सपनों का पुलिंदा : योगेंद्र यादव

कांग्रेस का संकल्प पत्र, मुंगेरी लाल के हसीन सपनों का पुलिंदा : योगेंद्र यादव

चंडीगढ़। कांग्रेस के संकल्प पत्र को स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने मुंगेरी लाल के हसीन सपनों का पुलिंदा बताया है। उन्होंने कहा कि किसी संकल्प को पूरा करने की कार्य योजना की इसमें कोई झलक नहीं है। उन्होंने पूछा कि खर्च पूरा करने के लिए आमदनी कहां से आएगी ? क्या संकल्प पूरा होगा ? [caption id="attachment_348876" align="aligncenter" width="700"]Swaraj India 1 (1) कांग्रेस का संकल्प पत्र, मुंगेरी लाल के हसीन सपनों का पुलिंदा : योगेंद्र यादव[/caption] योगेंद्र यादव ने कहा कि 24 घंटे में किसान का कर्ज माफ करने का दावा करने वाली कांग्रेस ने क्या हिसाब भी लगाया है कि कुल कितने कर्ज है? आंकड़े बताते हैं कि अभी हरियाणा के किसानों पर करीब 62 हजार करोड़ का कर्ज है। इसे माफ करने के लिए पैसा कहां से आएगा, यह बताये बिना पंजाब कांग्रेस की तर्ज पर किया गया खोखला वादा है यह! यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, जनता से किए ये वादे ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...