Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 23 दिसंबर 2021

Written by  PTC NEWS -- December 23rd 2021 12:01 AM -- Updated: December 22nd 2021 09:52 PM
आज का राशिफल 23 दिसंबर 2021

आज का राशिफल 23 दिसंबर 2021

Forecast for 23.12.2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com URL: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: +91-172-2562832, 2572874 Delhi: +91-11-47033152, 40532026 मेष यात्रा के लिहाज से आज का दिन आपके अनुकूल है,बिजनेस ट्रिप प्लान कर सकते हैं। वित्तीय स्तर पर आपकी स्थिति मजबूत बने रहने के संकेत हैं,आमदनी का जरिया खुलेगा। नौजवानों को आज अपने द्वारा किए गए दुर्व्यवहार का एहसास होगा,माफी मांग सकते हैं। पढाई के क्षेत्र में आपके द्वारा की जा रही लापरवाही का नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत को लेकर आपकी सजगता काफी राहत देने वाली है,संतुलित डाइट लेते रहेंगे। आप कितनी भी व्यस्तता के बावजूद व्यायाम के लिए समय निकालना नहीं भूल सकते । शुभ अंक : 2 शुभ रंग : पिंक वृष वृष राशि वाले व्यक्ति को सब मामले में ईमानदारी रखना तारीफ के काबिल बनाता है। बिजनेस शुरु करने की इच्छा रखने वाले निवेश करने से पहले सही आकलन लगा लें। आज आपके माता पिता का मूड खराब रहने वाला है,ऐसे में संभल कर कोई बात रखें। शैक्षणिक क्षेत्र में मिले शानदार परीक्षा परिणाम से आप स्वयं आश्चर्यचकित हो सकते हैं। लंबे समय तक व्यायाम करने की आदत डालना शुरु कर सकते हैं,फायदा महसूस होगा। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू मिथुन आपके उपर अदृश्य आशीर्वाद बना रहेगा,आपको हर बुरी नजर से बचा सकता है। वर्तमान परिस्थिति में आपके लिए प्रॉपर्टी में निवेश करना सही नहीं लग रहा,इससे बचें। प्रोफेशनल स्तर पर किसी काम को समय से पूरा करना मुश्किल साबित होने वाला है। आपकी सेहत स्थिर रहने वाली है ,किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आज आपको कुछ परहेज रखने की सलाह दी जाएगी,कठिन व्यायाम से भी बचना होगा । शुभ अंक : 1 शुभ रंग : मरुन कर्क आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है,काम में सफलता मिलेगी। पैसे की आमदनी बनी रहने से परिवार के लोगों की जरुरत पूरी कर पाएंगे। परिवार के लोगों के बीच आज माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहने की संभावना है। प्रोफेशनल के तौर पर आपकी मेहनत का फल मिलने का वक्त आ गया है। आप कोई नया बिजनेस शुरु करेंगे,निवेश धीरे धीरे करने का विचार सही रहेगा। आप में से कुछ लोग आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज ले पाएंगे,अच्छा सुधार दिखेगा। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : क्रीम सिंह आज परिवारिक बिजनेस के मामले में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं,भविष्य अच्छा रहेगा। आपका बिजनेस प्लान बहुत कम दिनों में ही कमाल दिखाना शुरु कर सकता है,धैर्य रखें। नया वेंचर लगाने के लिए पैरेंट्स की तरफ से पूंजी का इंतजाम कर दिए जाने की उम्मीद है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आप पूरे जुनून के साथ मेहनत करते नजर आने वाले हैं,फायदा मिलेगा। सेहत अच्छी रहने से आज उन सभी काम का मजा ले पाएंगे जिसके लिए पहले तरसते थे। शुभ अंक : 11 शुभ रंग :गुलाबी कन्या इस राशि के लोगों का आत्मसम्मान और स्वयं के प्रति प्रेम बढने की उम्मीद है। आज आपको मिलने वाला कोई प्रोजेक्ट आपको बहुत उंचाइ पर ले जा सकता है। मित्रवत रहना और खुलकर बातचीत करना घर के सदस्यों का बंधन मजबूत रखेगा। आज क्लाइंट या प्रॉडक्ट के साथ डील करते समय प्रोफेशनल्स को सतर्क रहना होगा। कुछ कुछ नया करते रहने से आपको मानसिक तौर पर रिचार्ज मिलता रहता है। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : बॉटल ग्रीन तुला मिलनसार और सहज व्यक्तित्व के कारण आप किसी से भी आसानी से जुड़ जाते हैं। आज वित्तीय स्तर पर आपको थोड़ा उतार चढाव से गुजरना पड़ सकता है,ध्यान रखें। सक्रिय और खुशमिजाज होने के कारण आज घर के लोगों के लिए कुछ खास कर पाएंगे। किसी नए बिजनेस को लांच करने के लिए आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। जिन लोगों को किसी इंफेक्शन की वजह से परेशानी थी उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : मजेंटा वृश्चिक इस राशि के लोग अपनी ज्ञान की गहराई से किसी कठिन परिस्थिति का सामना कर सकेंगे। वित्तीय मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है,आमदनी बढने के संकेत हैं। आपके निजी संबंध में आपसी समझदारी और भरोसा बढाने की आवश्यकता महसूस होगी। किसी तरह के दर्द से निपटने के लिए समय रहते मेडिसीन ले लेना सही रहेगा,निश्चिंत रहेंगे। ऑफिस के पेंडिंग काम को पूरा करने के लिए आपको अधिक समय देने की जरुरत होगी। फिटनेस के प्रति जुनूनी लोग अपना टारगेट पूरा कर पाने में सफल रहेंगे,अच्छा महसूस होगा। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : कॉफी धनु शांत , लचिला और जुझारु व्यवहार आपको किसी भी टारगेट के लिए सक्षम बनाता है। आप अपनी कमाई उस स्तर तक ले जाने में सफल रहेंगे जो आपकी जरुरत पूरी करे। नए घर में शिफ्ट होने वाले कोई दोस्त आपसे समान रखवाने में मदद की उम्मीद रखेंगे। अपने परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपको अपने मेन्यू में पोषक तत्व शामिल किए जाने की सलाह दी जा सकती है,ध्यान रखें। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : पिंक मकर आज आपको एक बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए ,कहीं दूर की यात्रा से बचना है। आज आपके कस्टमर आपके उत्पाद और शॉप की मार्केटिंग में सहायता कर सकते हैं। आपको किसी ऐसे इंसान की जरुरत पड़ने वाली है जो आपको लक्ष्य के प्रति मोटिवेट करे। आज करियर से संबंधित कोई फैसला करने से बचें ,आपके सितारे इसके प्रतिकूल रहेंगे। फिटनेस के लिए केवल जिम या व्यायाम ही काफी नहीं ,जंक फूड से भी दूर रहें। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : सफेद कुंभ कुंभ राशि वालों का व्यवहार पूरे ब्रम्हांड में सबसे बेहतरीन नजर आएगा। रिटेल बिजनेस करने वाले लोग आज अपना क्लाइंट बढाने में सफल रहेंगे। आप किसी को पढाई से प्रेम करने का हुनर सीखा सकते हैं,अच्छा लगेगा। आप में से कुछ लोग आज सैलरी में बढोतरी मिलने की अपेक्षा रख सकते हैं। आज अपने आध्यात्मिक ज्ञान और अनुभव से काफी सुकून महसूस कर पाएंगे। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : मजेंटा मीन अपने जीवनसाथी के प्रति असीम निष्ठा आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। आमदनी बढाने के विकल्प पर चल रही खोजबीन सफल रहने की उम्मीद है। अपने जीवन से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेने के लिए घर के लोगों से बात करेंगे। प्रोफेशनल्स के लिए आज का दिन शानदार रहेगा,रिवार्ड मिलने की उम्मीद है। परिवारिक अशांति आपके मन की दशा को विचलित कर सकती है,धैर्य से काम लें। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : मरुन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...